Advertisment

Digvijaya Singh :कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार

Digvijaya Singh कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकारDigvijaya Singh Congress leader Digvijaya Singh targeted the BJP, said- the government is unable to curb wasteful spending

author-image
Bansal News
Digvijaya Singh :कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा पा रही सरकार

धमतरी।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों और बेरोजगारी को लेकर लोगों में भाजपा के खिलाफ नाराजगी है जिसका मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव में उनकी पार्टी को फायदा होगा। मध्यप्रदेश के एक लोकसभा और तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा वहीं दो नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे। कांग्रेस नेता और राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष राम गोपाल अग्रवाल के पिता की मृत्यु के बाद बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करने और उनके परिवार से मिलने धमतरी जिला मुख्यालय पहुंचे सिंह ने नए संसद भवन सहित अन्य निर्माण कार्यों पर पैसा खर्च करने के लिए केंद्र की आलोचना की।

Advertisment

संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में उपचुनाव से संबंधित सवाल पर सिंह ने कहा, देश में मंहगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल डीजल की कीमतें दुगनी हो रही हैं। केन्द्रीय सीमाशुल्क कर रोज बढ़ रहा है। लोगों को खाद नहीं मिल रहा है। खाद के भाव बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार राज्यों को खाद पर्याप्त मात्रा में नहीं दे रही है। समय पर खाद का आयात नहीं किया गया इसे कृषि मंत्री भी स्वीकार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘वहीं नोट बंदी और जीएसटी लागू होने के बाद छोटे उद्योग बंद हो गए। करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए। किसान परेशान है। पूरे तरीके से जनता में नाराजगी है। उसका फायदा उपचुनाव में कांग्रेस को मिलेगा।

सिंह ने इस दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार फिजूलखर्ची पर अंकुश नहीं लगा रही है और कहा जा रहा है कि पैसा नहीं है। सेंट्रल विस्टा को लेकर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा,प्रधानमंत्री जी का महल बन रहा है। उपराष्ट्रपति जी का महल बन रहा है। नई बिल्डिंगें बन रही हैं। नया संसद भवन बन रहा है। जबकि विश्व की सबसे पुरानी लोकतंत्र व्यवस्था ब्रिटेन की है। वहां आज भी दो सौ साल से ज्यादा पुराना संसद भवन है। वह आज भी वहीं बैठते हैं। इन्हें फिजूलखर्ची रोकनी होगी।

shivraj singh chauhan Raigaon By Election MP politics News in Hindi MP pChunav MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi mp ki khabre MP Hindi News Headlines mp election result Mp election mp congress mp by poll result mp by election result MP By Election MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp bjp madhya pradesh news Madhya Pradesh ki khabre Madhya Pradesh election Madhya Pradesh by-election madhya pradesh kheshev prasad maurya khandwa By-Election Keshav Prasad Maurya kamalnath inc chhattisgarh election in mp election digvijaya singh sting digvijaya singh news digvijaya singh latest news digvijaya singh congress digvijaya singh chhattisgarh visit digvijaya singh (politician) digvijaya singh digvijay singh on article 370 digvijay singh news today digvijay singh news live digvijay singh news digvijay singh latest news digvijay singh latest digvijay singh congress neta digvijay singh congress leader digvijay singh congress digvijay singh bhopal digvijay singh audio leaked digvijay singh audio chat digvijay singh audio Digvijay Singh congress leader digvijaya singh congress digvijay singh chhattisgarh tour in digvijaya singhm ts singh deo chhattisgarh news chhattisgarh latest news Chhattisgarh candidates affidavit by-election Breaking News bhajpa
Advertisment
चैनल से जुड़ें