/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Digvijay-Singh-6.jpg)
Digvijay Singh: EVM, वीवीपैट और चुनाव आयोग लेकर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कॉन्फ्रेंस में कहा, कि मेरा आरोप है चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है, बल्कि दबाव में है। हम आयोग से निष्पक्षता की उम्मीद करते हैं। क्योंकि EVM का सारा काम प्राइवेट लोगों के हाथ में है। जब सॉफ्टवेयर को ही सब करना है, तो वो वही तय करेगा जिसकी सरकार बनेगी। साथ ही दिग्विजय सिंह ने EVM में गड़बड़ी का डेमो भी दिया।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1750098375104426339?s=20
श्यामला हिल्स में निवास पर दिग्विजय ने कहा, कि हमारे 140 करोड़ आबादी वाले देश में जहां 90 करोड़ मतदाता हैं। इलेक्शन की जो प्रोसेस होती है, उसका मालिक न तो मतदाता है, और न अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसका मालिक तो सॉफ्टवेयर बनाने वाला है। आगे कहा कि चुनाव आयोग सवालों के जवाब नहीं दे रहा है। हमसे यह कहते हैं, कि 7 सेकंड के लिए वीवीपैट दिख जाता है, लेकिन इसमें क्या गारंटी है, कि जो दिखता है वही छपता है।
संबंधित खबर:FIR On Digvijay Singh: दिग्विजय सिंह के खिलाफ नफरत फैलाने का एक और मामला दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
दिग्विजय सिंह की खास बातें-
मेरी पार्टी ही भरोसा नहीं करती: मैंने मुख्यमंत्री के समय TN सेशन साहब का जमाना देखा है। हम लोग कुछ कह दें तो इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) नोटिस दे देता है। कई बार मेरी बात पर आप लोग क्या मेरी पार्टी ही भरोसा नहीं करती है।
https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1750042214619545894?s=20
चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भरोसा नहीं: EVM के वीवीपैट और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर हमें विश्वास नहीं। हमें तो अगर भरोसा है, तो सिर्फ और सिर्फ सुप्रीम कोर्ट है। लोकतंत्र 2024 के बाद नहीं रहेगा। चुनाव बैलेट पेपर से होना चाहिए। अगर चुनाव आयोग को EVM से इतना ही प्रेम है, तो वीवीपैट की पर्ची वोटर के हाथ में देना चाहिए।
संबंधित खबर: Damoh Digvijay Singh:दिग्विजय सिंह बोले,सरकार बनीं तो ऐसे नेता 6 साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!
सिर्फ 5 देश डालते हैं EVM से वोट: आस्ट्रेलिया के जैसे वीवीपैट पब्लिक डोमेन में क्यों नहीं डालते हैं। सिर्फ 5 देश ऐसे हैं, जहां EVM से वोट डालते है।
सॉफ्टवेयर का दुरुपयोग: चुनाव आयोग का कहना है, कि सॉफ्टवेयर को पब्लिक डोमेन में रखने से इसका दुरुपयोग हो सकता है। जो कि और भी खतरनाक है।
MP में 230 सीटों पर गड़बड़ी: मध्यप्रदेश में 230 सीटों पर गड़बड़ी की है। 10% का स्विंग किया जिसकी वजह से हम कुछ सीटों पर 60-70 हजार या 1 लाख से हार गए।
अमित शाह ने दर-दर भटक कर किया पूरा खेल: जब शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में BJP 60-70 सीटों पर जीती थी, तब अमित शाह ने दर-दर भटक कर पूरा खेल किया गया।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1750056837590945868
BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने दी प्रतिक्रिया
वहीं पूर्व सीएम के इस EVM वाले बयान पर BJP विधायक रामेश्वर शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कि दिग्विजय सिंह जी निर्वाचन आयोग की पद्धति को बदनाम करने का काम कर रहें है। इस पर निर्वाचन आयोग को तत्काल संज्ञान लेना चाहिए और दिग्विजय सिंह जी के खिलाफ FIR दर्ज करानी चाहिए। कांग्रेस क्या कर्नाटक की सरकार को भंग करने में लगी है? क्या MP में जीते हुए सभी कांग्रेस विधायक अपने पद से इस्तीफ़ा देंगे?
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें