Advertisment

MP News : दिग्विजय सिंह बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लडेंगे चुनाव!

MP News : दिग्विजय सिंह बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लडेंगे चुनाव! Digvijay Singh will become the national president of Congress will contest elections vkj

author-image
deepak
MP News : दिग्विजय सिंह बनेंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लडेंगे चुनाव!

Congress President Election : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। अब तक अशोक गहलोत और शशि थरूर के ही चुनाव में उतरने की चर्चाएं थीं, लेकिन दिग्विजय सिंह के एक बयान ने इसमें ट्विस्ट ला दिया है। सिंह ने कहा कि मुझे भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिग्विजय सिंह भी चुनावी मैदान में आ सकते हैं। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने बुधवार को एक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि, आप मुझे इस रेस बाहर क्यों रख रहे हैं? कोई भी कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकता है। चुनाव लड़ने से किसी को रोका नहीं जा सकता है। मुझे भी चुनाव लड़ने का अधिकार है। 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए। बता दें कि 30 सितंबर ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख है।

Advertisment

दिग्विजय सिंह ने अशोक गहलोत कि उम्मीदवारी को लेकर कहा है कि अशोक गहलोत अनुभवी नेता हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त हैं। हालांकि, उन्होंने उदयपुर अधिवेशन में पारित एक व्यक्ति एक पद वाले पारित प्रस्ताव का जिक्र करते हुए यह भी कहा कि अगर गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें सीएम का पद छोड़ना होगा। सिंह ने इस बात की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया कि ऐसा होने पर पर सचिन पायलट राजस्थान के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

गहलोत का नाम सबसे आगे

सियासी गलियारों में चर्चा है कि सीएम अशोक गहलोत का नाम अध्यक्ष पद की रेस में सबसे आगे है। हालांकि, उन्होंने चुनाव लड़ने संबंधी कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। गहलोत ने बुधवार शाम सोनिया गांधी से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की और दो घंटे से ज्यादा समय तक चर्चा की। खबरों के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान सोनिया गांधी ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव में न्यूट्रल रहेंगी और किसी भी नेता का पक्ष नहीं लेंगी।

थरूर की मिस्त्री से मुलाकात

वही शशि थरूर ने बुधवार को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी को लेकर चर्चा की। बता दें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 30 सितंबर है। वहीं, 17 अक्‍टूबर को चुनाव होगा और मतों की गिनती 19 अक्‍टूबर को की जाएगी।

Advertisment

digvijaya singh Congress president congress president news Congress New President Ashok Gehlot Congress President Election congress president election date Shashi Tharoor Congress President Election NEWS ashok gehlot congress president election congress party president election congress president election 2022 congress president election schedule congress president elections 2022 rahul gandhi congress president election congress president elections congress president election 2022 ashok gehlot
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें