Advertisment

दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद उतारा गया भगवा झंडा: BJP विधायक ने तिरंगे की जगह फहराया था केसरिया ध्वज

Digvijay Singh Ultimate Bhagwa Flag Rajgarh: दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद उतारा गया भगवा झंडा: BJP विधायक ने तिरंगे की जगह फहराया था केसरिया ध्वज

author-image
Rohit Sahu
दिग्विजय सिंह की चेतावनी के बाद उतारा गया भगवा झंडा:  BJP विधायक ने तिरंगे की जगह फहराया था केसरिया ध्वज

Digvijay Singh Ultimate Bhagwa Flag Rajgarh: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मुख्यालय स्थित खिलचीपुर नाके पर तिरंगे की जगह भगवा झंडा लगाने का विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस मामले में स्थानीय विधायक अमर सिंह यादव पर आरोप लगाया है कि उन्होंने नाके पर तिरंगा हटाकर भगवा झंडा लगवाया है। इसके बाद पूर्व सीएम ने कलेक्टर को भगवा झंडा हटाने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद आज इस भगवा झंडा को वहां से हटा दिया गया। बता दें ये ध्वज BJP विधायक ने फहराया था।

Advertisment
बीजेपी विधायक ने तिरंगे की जगह फहराया था भगवा

3 दिसंबर को राजगढ़ के भारत माता चौराहे पर बीजेपी विधायक अमर सिंह यादव ने तिरंगे की जगह भगवा झंडा फहराया था। पहले वहां तिरंगा लहराता था, लेकिन विधायक ने अब वहां भगवा झंडा लगा दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। अपने बयान में भाजपा विधायक अमर सिंह यादव ने कहा था कि उन्होंने राजगढ़ से भगवा झंडा लगाकर हिंदू राष्ट्र की दिशा में एक कदम बढ़ा लिया है।

दिग्विजय सिंह ने दिया था अल्टीमेटम

publive-image

दिग्विजय सिंह ने कहा, "अगर भगवा झंडा लगाना है तो उसे भारत माता मंदिर की प्रतिमा के ऊपर लगाया जाए, लेकिन तिरंगे का अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।" उन्होंने जिला प्रशासन और कलेक्टर को 24 दिसंबर तक का समय देते हुए कहा कि भगवा झंडा हटाकर तिरंगा फहराया जाए। दिग्विजय सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि अगर निर्धारित समय तक झंडा नहीं बदला गया, तो कांग्रेस कार्यकर्ता 24 दिसंबर को खुद नाके पर पहुंचकर भगवा झंडा हटाएंगे और तिरंगा फहराएंगे।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : पैरों से रौंदते हुए गए… संसद धक्कामुक्की कांड पर Sagar सांसद ने आंखों-देखा हाल सुना दिया!

Advertisment
बीजेपी विधायक ने दिया ये जवाब

बीजेपी ने दिग्विजय सिंह के बयान पर जवाब देते हुए पार्टी प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कहा कि दिग्विजय सिंह केवल एक खास वर्ग की राजनीति करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने भगवा झंडे को आतंकवाद से जोड़ने का गलत काम किया है। केसवानी ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह उन लोगों के साथ खड़े होते हैं जो "भारत तेरे टुकड़े होंगे" जैसे नारे लगाते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह से यह भी कहा कि उन्हें न तो तिरंगे की चिंता करनी चाहिए और न ही भगवा झंडे की।

यह भी पढ़ें: MP के सरकारी स्कूलों में बिजली के लिए फंड: कक्षाओं में LED ट्यूब लाइट लगाने के निर्देश, इन स्कूलों को मिलेंगे 20-20 हजार

MP news madhya pradesh news Digvijay Singh saffron flag former cm ultimatum to administration remove saffron flag in rajgarh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें