Advertisment

Politics: धारा 370 के बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, भाजपा नेताओं ने बताया "औरंगज़ेब और बाबर"

Politics: धारा 370 के बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, भाजपा नेताओं ने बताया "औरंगज़ेब और बाबर" Digvijay Singh surrounded on the statement of Article 370, BJP leaders told "Aurangzeb and Babar"

author-image
Bansal News
Politics: धारा 370 के बयान पर घिरे दिग्विजय सिंह, भाजपा नेताओं ने बताया

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह धारा 370 को लेकर दिए अपने बयान को लेकर मुसीबत में नजर आ रहे हैं। दिग्विजय के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने उन्हें घेर लिया है। दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा नेताओं ने लगातार उनपर पलटवार किया है। इतना ही नहीं भाजपा नेताओं ने दिग्विजय सिंह को औरगंजेब से लेकर अपशब्द तक डाले। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल तक कर डाला।

Advertisment

साथ ही मंत्री सारंग ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि वो बोले दिग्विजय सिंह खाते हिंदुस्तान की हैं और गाते पाकिस्तान की हैं। सारंग ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह पाकिस्तान परस्ती का काम कर रही है। सारंग ने कहा चाहें राहुल गांधी, सोनिया गांधी, दिग्विजय सिंह, कमलनाथ हों या अन्य कोई कांग्रेस का नेता। ये सभी लोग लगातार पाकिस्तान और चीन के एजेंडे पर काम करने वाले लोग हैं।

नरोत्तम ने भी साधा निशाना...
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद भाजपा के नेता हमलावर हो गए हैं। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय समेत पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाने का काम करती है। कांग्रेस के नेता वैक्सीन को लेकर लगातार भ्रम फैला रहे हैं। सिमी आतंकी भी वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। हमारा प्रयास रहेगा वो वैक्सीन लगवाएं। 370 का विरोध उनके परिवार में भी देखने को मिल रहा है। कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद से हिन्दू पंडित फिर घर लौटने की सोच रहे हैं।

वहीं दिग्विजय सिंह हिंदुओं को कश्मीर में बसाने से पहले ही डरा रहे हैं। वहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह हिंदुओं के भेष में औरंगज़ेब और बाबर हैं। हिंदुओ में फूट डालो और राज करो की नीति पर कांग्रेस काम करती आयी है। लेकिन कांग्रेस इसमें सफल नहीं होगी। शर्मा ने कहा कि हिंदू हमेशा से एक था और एक ही रहेगा।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज बाबर"MP News Hindi धारा 370 दिग्विजय सिंह कश्मीरी पंडित औरंगज़ेब Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Article 370 "क्लब हाउस चैट
Advertisment
चैनल से जुड़ें