Advertisment

MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया धरना

छतरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के संबंध में राजनगर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: भाजपा प्रत्याशी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने दिया धरना

छतरपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के संबंध में राजनगर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अरविंद पटेरिया की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शनिवार को यहां एक थाने के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरु कर दिया।

मतदान के दिन हुआ था विवाद

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान शुक्रवार को छतरपुर जिले के राजनगर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान सलमान खान नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।पुलिस ने शुक्रवार देर रात पटेरिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ कथित हत्या का मामला दर्ज किया था।

दिग्विजय सिंह ने दिया धरना

थाने के सामने स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरना देते हुए दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ''जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक मैं धरने से उठने वाला नहीं हूं।''पुलिस के अनुसार, खान की एक कार से कुचलकर मौत हो गई थी।

वी. डी. शर्मा ने कहा कांग्रेस पार्षद की मौत एक हादसा

भाजपा की मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी. डी. शर्मा ने दावा किया कि खान की मौत एक दुर्घटना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक ही कार्रवाई की जाएगी।

एसपी के आवेदन के पास धरना हुआ समाप्त

Advertisment

छतरपुर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद रविवार की दोपहर को धरना समाप्त कर दिया गया है साथ ही दिग्विजय सिंह ने बताया अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है पुनः आंदोलन किया जाएगा दिग्विजय सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें:

Uzbekistan Indian Restaurant: बेंगलुरू के शख्स ने समरकंद में खोला एकमात्र भारतीय रेस्तरां, 350-400 लोग आते हैं रेस्तरां में

Current Affairs Quiz in Hindi: 19 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Chhattisgarh Train Cancelled: रेल यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, बिलासपुर रेल मंडल की 30 ट्रेनें कैंसिल

Bridal Dupatta Hacks: अपने हैवी ब्राइडल दुपट्टे को इन 4 तरीकों से करें सिर पर फिक्स, बार-बार नहीं पड़ेगा संभालना

Maternity Leave: मेटरनिटी लीव के बाद ऑफिस जाने की है तैयारी, तो इन 3 टिप्स की मदद से करें बच्चे की देखभाल

मप्र चुनाव परिणाम 2023, छतरपुर न्यूज, मप्र न्यू्ज, दिग्विजन सिंह, कांग्रेस पार्षद सलमान खान, MP Election Result 2023, Chhatarpur News, MP News, Digvijan Singh, Congress Councilor Salman Khan

मप्र न्यू्ज मप्र चुनाव परिणाम 2023 दिग्विजन सिंह छतरपुर न्यूज MP news MP Election Result 2023 Digvijan Singh Congress Councilor Salman Khan Chhatarpur News
Advertisment
चैनल से जुड़ें