Advertisment

Digvijay Singh: शिवराज सरकार पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- अपराध की राजधानी बन गया है मप्र

Digvijay Singh: शिवराज सरकार पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- अपराध की राजधानी बन गया है मप्र digvijay-singh-digvijay-singh-lashed-out-at-shivrajs-government-said-mp-has-become-the-capital-of-crime

author-image
Bansal News
Digvijay Singh: शिवराज सरकार पर जमकर बरसे दिग्विजय सिंह, बोले- अपराध की राजधानी बन गया है मप्र

भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ मुखर आवाज में विरोध करते रहते हैं। एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश में बीते दिनों से लगातार आ रही अपराध की खबरों को लेकर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सिंह ने कहा कि मप्र अपराध की राजधानी बनता जा रहा है। प्रदेश के गृह मंत्री इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। साथ ही गृह मंत्री पर आरोप लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि गृह मंत्री वसूली और अपने राजनीतिक विरोधियों को प्रताड़ित करने में जुटे हैं।

Advertisment

सिंह ने कहा कि गृह मंत्री अपने विरोधियों को फर्जी एफआईआर में गिरफ्तार कराते हैं और जेल में बंद कर प्रताड़ित करते हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने इसका उदाहरण देते हुए कहा कि एक शुक्ला परिवार के लड़के को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया और सीवर का पानी पिलाया गया। सिंह ने कहा कि प्रदेश में रिवॉल्वर का लाइसेंस बनवाना है तो मात्र तीन लाख रुपए में मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन्स का सरकार पालन नहीं कर रही है।

भाजपा के लोग फैला रहे दहशत...
सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके लोग प्रदेश में दहशतगर्दी फैला रहे हैं। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आपको नियमों को बदलने का अधिकार किसने दिया है। गांव में मत आएं, कबाड़ी वाला, चूड़ी वाला और गरीब काम कर रहा है तो क्या बुराई है। मुस्लिम होना संविधान के खिलाफ है क्या याफिर कोई अपराध है? सिंह ने कहा कि संघ, बजरंग दल और भाजपा के लोग ऐसी घटनाओं का वीडियो बनाकर दहशत फैलाते हैं। लोगों को डराया जा रहा है। सिंह ने कहा कि ये लोग डरपोक हैं, लेकिन मैं इनका सामना करूंगा।

पूर्व CM दिग्विजय सिंह अपराध serious allegations narottam mishra MP politics News in Hindi MP NEWS-Womens brigade of Congress MP News in Hindi today mp news hindi MP news MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Former CM Digvijay Singh capital of crime
Advertisment
चैनल से जुड़ें