भिण्ड। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आज बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी जीवन भर प्रधानमंत्री बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि रूस और चीन के राष्ट्रपति की तरह मोदी कभी नहीं हटेंगे। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि संविधान को बदलने को कोशिश की जा रही है। पीएम मोदी देश में अपना संविधान लाना चाहते हैं। EVM के जरिए BJP अगले लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीतेगी।
मोदी पूरे उम्र प्रधानमंत्री बने रहेंगे
कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगले चुनाव में भाजपा की 400 सीटें आएंगी। ईव्हीएम के दम पर 2014 में 280, 2019 में 300 और अगले चुनाव में ईव्हीएम की बदौलत बीजेपी की 400 सीटें आएंगी। 400 सीटें आते ही बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान को बदलकर मोदी अपना संविधान लाएंगे और रसिया एवं चीन के राष्ट्रपति की तरह मोदी पूरे उम्र प्रधानमंत्री बने रहेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री की जगह दिग्विजयसिंह के मुंह से मुख्यमंत्री निकला।
दतिया जिले के सेंवढ़ा में पहुंचे थे दिग्विजय
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध उत्खनन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनके परिवार के लोग लिप्त है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर दम है तो मुझ पर और डॉक्टर गोविंद सिंह पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करके दिखाएं। दिग्विजय सिंह डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा चलाई जा रही है नदी बचाओ सत्याग्रह पदयात्रा में शामिल होने भिंड जिले की सीमा से लगे हुए दतिया जिले के सेंवढ़ा में पहुंचे थे।