Advertisment

दिग्विजय बोले- "कांग्रेस जाए भाड़ में", कांग्रेस पदाधिकारियों का इस्तीफा, पूर्व बीजेपी पार्षद ने मांगी इच्छा मृत्यु

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शनिवार को राजनीति से जुड़ी तीन बड़ी बातें सामनें आईं। दिग्विजय सिंह कांग्रेस नेताओं पर भड़क गए।

author-image
Bansal News
दिग्विजय बोले-

भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में शनिवार को राजनीति से जुड़ी तीन बड़ी बातें सामनें आईं। जहां खंडवा में दिग्विजय सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा कि "सबको बोलने दो, रातभर बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में।" उधर, डिंडोरी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा दे दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पूर्व बीजेपी पार्षद दंपत्ति ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की।

Advertisment

खंडवा: दिग्विजय सिंह बोले- "कांग्रेस जाए भाड़ में"

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में पूर्व CM दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम में हंगामा हो गया। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंदल सिंह ने कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय के बोलने के दौरान विरोध जता दिया। बता दें कि विधानसभा चुनाव में कुंदन मालवीय प्रत्याशी रहे है। हंगामे के दौरान पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कह दिया कि सबको बोलने दो, रातभर बोलो, कांग्रेस जाए भाड़ में।

डिंडोरी कांग्रेस को बड़ा झटका

डिंडोरी। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष, NSUIअध्यक्ष ने भी कांग्रेस छोड़ दी। एक प्रेस कांन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने जानकारी दी। बताया गया कि पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी के समर्थन में यह इस्तीफा दिया गया है। यह सभी अशोक पड़वार को बनाया है कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर नाराज थे।

छग के रायगढ़ में पूर्व बीजेपी से पार्षद दंपती ने मांगी इच्छा मृत्यु

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पूर्व बीजेपी पार्षद दंपत्ति ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है। उन्होंने वार्ड के ही दो युवकों पर मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही पुलिस द्वारा भी इस मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए हैं।

Advertisment

बता दें कि इस पार्षद दंपत्ति पूर्व पार्षद पुष्पा और उसके पति निरंजन साहू ने कुछ दिन पहले ही जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। दोनों मारपीट के साथ ही एससी-एसटी एक्ट की धाराओं के चलते जेल जा चुके हैं। वार्ड के दो युवकों पर मारपीट के साथ ही छेड़छाड़, गली-गलौज और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 

MP CG कांग्रेस की बैठक अब दिल्ली में 29 मई को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

छग के बिलासपुर, कोरबा में तेज हवा के साथ बिजली कड़कने की संभावना, 27 से 31 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

Advertisment

MP Jabalpur NIA ATS Action: तीनों संदिग्धों को लेकर टीम भोपाल रवाना, ISIS से जुड़े तार

Congress bjp congress leader Digvijay Singh euthanasia Resignation councilor couple demand
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें