डीजल के दाम में आई गिरावट, पेट्रोल के दाम जस के तस, जानिये अपने शहर का भाव

Petrol Diesel Price: डीजल के दाम में आई गिरावट, पेट्रोल के दाम जस के तस, जानिये अपने शहर का भाव

IMAGE SOURCE:firstindianews

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा आज फिर डीजल (Diesel Price fall) की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं पेट्रोल के दाम अभी स्थिर बने हुए हैं। डीजल के दाम में 22-25 पैसे तक की गिरावट आई है। वहीं एक दिन पहले शनिवार को भी डीजल के दामों में 30-35 पैसे तक की कमी आई थी।

दिल्ली में आज 20 सितंबर को पेट्रोल के दाम में बिना किसी बदलाव के 81.14 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल के दामों में एक बार फिर 22-25 पैसे की कटौती के बाद आज 71.58 रुपए प्रति लीटर हो गया हैं।

रायपुर में भी आज पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। कल की तरह आज भी पेट्रोल 80.00 रुपए प्रति लीटर है। वहीं 25 पैसे की कमी के बाद 77.64 रुपए प्रति लीटर बिक रह है।

लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमत स्थिर है। कल की तरह आज भी पेट्रोल 81.58 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल में 20 पैसे की गिरावट के बाद 71.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

मुंबई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। कल की तरह आज भी पेट्रोल 87.82 रुपये प्रति लीटर बिक रहा रहा है। डीजल के कीमतों में 25 पैसे की गिरावट के बाद 78.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ। पेट्रोल कल की तरह आज भी 84.21 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं डीजल के दाम 22 पैसे घटकर 76.99 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

कोलकाता में भी पेट्रोल के दाम जस के तस बने हुए हैं। पेट्रोल कल की तरह आज भी 82.67 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमतों में 23 पैसे की गिरवाट के बाद 75.09 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

एमपी की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कल की तरह आज भी पेट्रोल के दाम 88.84 रुपये प्रतिलीटर है। लेकिन डीजल में 25 पैसे की गिरावट के बाद आज डीजल 79.22 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password