Advertisment

Diego Maradona Watch: दिग्गज फुटबॉलर की चोरी हुई घड़ी असम से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Diego Maradona Watch: दिग्गज फुटबॉलर की चोरी हुई घड़ी असम से बरामद, आरोपी गिरफ्तार Diego Maradona Watch: Stolen watch of legendary footballer recovered from Assam, accused arrested

author-image
Bansal News
Diego Maradona Watch: दिग्गज फुटबॉलर की चोरी हुई घड़ी असम से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गुवाहाटी। दुबई से महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की सीमित संस्करण वाली घड़ी चुराने Diego Maradona Watch के आरोप में असम के शिवसागर जिले से गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के घर पर छापेमारी के दौरान सात यादगार वस्तुएं मिली हैं, जिनमें एक टोपी, जूते और एक गुड़िया शामिल है।पुलिस ने रविवार को कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि जो सामान बरामद किया गया है, वह अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर का है या नहीं।

Advertisment

विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) जी.पी. सिंह ने ट्वीट किया, ''दिवंगत डिएगो माराडोना की हबलोट घड़ी और कई यादगार चीजें बरामद की गई हैं। इनमें जैकेट, ट्रैक पैंट, टी शर्ट, जूते, गुड़िया, स्क्वैश रैकेट, घड़ी, लाइटर, टोपी और आईपैड शामिल है।'' उन्होंने कहा कि सामान के मूल स्थान का पता लगाया जा रहा है।शिवसागर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि शनिवार रात आरोपी के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया।

ट्वीट में कहा गया, ''यह पता लगाया जा रहा है कि उनमें से कितनी वस्तुएं माराडोना की हैं।'' असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा था कि माराडोना के सामान को सुरक्षित रखने वाली दुबई की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले आरोपी को शनिवार को शिवसागर से दिवंगत फुटबॉलर की सीमित संस्करण वाली हबलोट घड़ी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

Advertisment

डीजीपी महंत ने कहा था कि माराडोना के सामान को सुरक्षित रखने वाली दुबई की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले आरोपी को शनिवार को शिवसागर से दिवंगत फुटबॉलर की सीमित संस्करण वाली हबलोट घड़ी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में काम करने के बाद, आरोपी ने यह कहते हुए अगस्त में असम लौटने के लिए छुट्टी ले ली कि उसके पिता अस्वस्थ हैं। महंत ने कहा कि दुबई पुलिस द्वारा भारत को आरोपी के बारे में सूचना देने के बाद असम पुलिस हरकत में आई। डीजीपी ने बताया कि इसके बाद शनिवार तड़के उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और घड़ी बरामद की गई।

maradona's watch maradona world cup maradona skills maradona goals maradona documentary maradona argentina Maradona diego maradona watch theft diego maradona watch stolen diego maradona watch recovered diego maradona watch in assam Diego Maradona Watch diego maradona trailer diego maradona signed hublot watch diego maradona documentary diego maradona clip diego maradona about Diego Maradona diego
Advertisment
चैनल से जुड़ें