/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/b8e02200-123c-447a-b710-4ae59e346a9a.jpg)
नई दिल्ली। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी Diabetes in pregnant lady जिसका नाम सुनकर ही लोगों के मन में टेंशन शुरू हो जाती है। अगर ऐसे में प्रेगनेंट लेडी को ये हो जाए तो इससे उसके होने वाले बच्चे के भी डायबिटिक होने की संभावना बढ़ जाती है।
डायबिटिक होने पर प्रिमेच्योर बेबी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं। आइए जानते हैं इससे होने वाले और खतरों के बारे में। साथ ही हम जानने की कोशिश करेंगे कि इसे कंट्रोल करने के लिए खान—पान कैसा होना चाहिए।
इन महिलाओं को डायबि​टीज का खतरा है ज्यादा
अधिक वजन वाली महिलाओं को डायबिटीज होने का खतरा अन्य महिलाओं की तुलना में अधिक बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल करने का एक ही तरीका है। वो है खान—पान।
क्यो है इसका खतरा
प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में काफी परिवर्तन आता है। परिणाम स्वरूप ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। जिसे मेडिकल की भाषा में जेस्टेशनल डायबिटीज कहा जाता है। यह प्रेग्नेंसी के बाद अपने आप खत्म हो जाती है। परन्तु इससे गर्भस्थ शिशु को कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण या तो बच्चा प्रिमेच्योर होता है। या उसकी मृत्यु भी हो सकती है। ऐसे में खान—पान पर ध्यान रखकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है।
खानपान में इन चीजों को करें शामिल —
​सलाद को जरूर करें शामिल —
ग्लूकोज के स्तर को कम करने का सबसे बेहतरीन विकल्प है सलाद। इसे अपने भोजन में नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इससे ग्लाइसेमिक इंडेक्स धीमा होकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जाता है।
हल्की भूख लगे तो बादाम खाएं —
किसी भी तरह का डायबिटीज का मरीज हो उसे बादाम खाने की सलाह जरूर दी जाती है। प्रेगनेंसी के दौरान भी इसे नियंत्रित करने के लिए आप डाइट में बादाम को जरूर शामिल करें। रात को भिगोई हुई बादाम सुबह खाए। इससे शिशु के विकास में मदद मिलेगी। भूख लगने पर कुछ हल्का खाने की जगह कुछ बादाम और मखाने खाए जा सकते हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहेगा।
खाने की थाली में ​दही हो जरूर —
दही काफी हद तक मधुमेह को नियंत्रित करता है। अत: गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें उपस्थित प्रो-बायोटिक आंतों को स्वस्थ रखने है। साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है।
​अंडा भी है अच्छा विकल्प -
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अंडा भी सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें उपस्थित प्रोटीन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड कई तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। ब्लड शुगर बढ़ने इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें। यह डायबिटीज कंट्रोल करने के साथ—साथ मस्तिष्क का भी करता है।
सीड्स खाने से नहीं लगेगी जल्दी भूख —
चिकित्सक की सलाह पर चिया सीड्स भी शामिल कर सकते हैं। चिया के बीज खाने से मधुमेह को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ये डायबिटीज को नियंत्रित करने का सबसे अच्छा विकल्प है। फाइबर लेने से ब्लड शुगर तो कंट्रोल रहता ही है साथ—साथ पाचन भी अच्छा रहता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती है। चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड और कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें