Advertisment

Dhoni: अपने पालतू कुत्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे है...

author-image
Bansal News
Dhoni: अपने पालतू कुत्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे धोनी, पत्नी साक्षी ने शेयर किया वीडियो

Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने ब्रेक का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढें... Vande Bharat Express: MP की दूसरी और तीसरी वंदे भारत का शेड्यूल जारी, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं

धोनी की पत्नी साक्षी ने 23 जून को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर धोनी और जीवा का मस्ती करते हुए एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में एमएस धोनी को अपनी बेटी जीवा और पालतू जानवरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए देखा गया। देखें वीडियो...

Advertisment

कप्तान ने कभी शिकायत नहीं की

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) में चेन्नई को जीत दिलाने के बाद धोनी अपने परिवार के साथ ब्रेक का आनंद ले रहे हैं। आपको बता दें कि घुटने की चोट के बावजूद आईपीएल के सारे मैच खेलने वाले 41 वर्षीय धोनी ने लीग के खत्म होने के तुरंत बाद मुंबई के एक बड़े अस्पताल में अपनी सर्जरी करवाई थी।

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथन ने टीम के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के लिए धोनी की सराहना की। कासी विश्वनाथन ने कहा कि घुटने की चोट से पीड़ित होने के बावजूद, कप्तान ने कभी शिकायत नहीं की और अपना खेल जारी रखा।

यह भी पढें...  UPSC Recruitment 2023: यूपीएससी ने निकाली 261 पदों पर भर्ती, जानें क्या है उम्र सीमा

Advertisment

ईएसपीएनक्रिकइन्फो तमिल से बात करते हुए, कासी विश्वनाथन ने कहा, "फाइनल तक, उन्होंने कभी भी अपने घुटने के बारे में किसी से शिकायत नहीं की। हालांकि हर कोई जानता था, और आपने उन्हें दौड़ते समय संघर्ष करते हुए देखा होगा, उन्होंने एक बार भी शिकायत नहीं की। " फाइनल के बाद, उन्होंने कहा , 'ठीक है, मैं सर्जरी कराऊंगा।' उनकी सर्जरी पूरी हो गई है, वह काफी खुश है, वह ठीक हो रहे हैं।

यह भी पढें...  Cricket World Cup 2023: इस दिन जारी होगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, ICC ने दी जानकारी

चेन्नई सुपर किंग्स Dhoni धोनी MS Dhoni video साक्षी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें