Advertisment

MS Dhoni Producer: 'लेट्स गेट मैरिड' से धोनी ने रखा एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम ! सुपरस्टार एक्टर हरीश कल्याण मेन लीड में

एम एस धोनी ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। जिसके चलते उनके धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहली फिल्म का टाइटल सामने आ गया है जिसका नाम 'लेट्स गेट मैरिड होगा।

author-image
Bansal News
MS Dhoni Producer: 'लेट्स गेट मैरिड' से धोनी ने रखा एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम ! सुपरस्टार एक्टर हरीश कल्याण मेन लीड में

Dhoni Entertainment First Film Title: हाल ही में क्रिकेट के कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) का सिक्का चल गया है जहां पर आज मनोरंजन की दुनिया में कदम रखते हुए एम एस धोनी ने बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है। जिसके चलते उनके धोनी एंटरटेनमेंट के बैनर तले पहली फिल्म का टाइटल सामने आ गया है जिसका नाम 'लेट्स गेट मैरिड होगा।

Advertisment

ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से की घोषणा

आपको बताते चलें कि, एम एस धोनी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा की। धोनी बतौर एक्टर नहीं, बल्कि बतौर प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। उनकी पहली फिल्म का टाइटल 'लेट्स गेट मैरिड है'।धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने उनकी पहली हिंदी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया। यह एक एनिमेटेड पोस्टर है, जिसके साथ उन्होंने अपनी फिल्म के टाइटल की घोषणा की है। यही फिल्म के स्टार कास्ट की बात की जाए तो, तमिल सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रमेश थामिलामानी कर रहे हैं।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/01/4XhLK6_Fi0aTLW7H.mp4"][/video]

फैंस ने जमकर किए कमेंट

यहां पर फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपडेट आने के बाद फैंस जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'दिल से आपको बहुत-बहुत बधाई हो मेरे प्रिंस'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये फिल्म पहले से ही ब्लॉकबस्टर है'। अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत-बहुत मुबारक, हम आपकी मनोरंजन क्षेत्र में सफलता की कामना करेंगे'। इस फिल्म की स्टारकास्ट को देखने के बाद लोगों के चेहरों पर बड़ी सी मुस्कान आ गई है।

Advertisment

Image

पढ़ें ये खबर भी

https://bansalnews.com/dhoni-entertainment-first-film-ms-dhoni-will-announce-the-first-film-of-his-entertainment-company-today-dpp/

tollywood news tamil news bollywood entertainment hindi new tamil films sakshi singh dhoni ms dhoni tamil film ms dhoni productions ms dhoni films ms dhoni mahendra singh dhoni production house mahendra singh dhoni career mahendra singh dhoni age Mahendra Singh Dhoni ivana harish kalyan
Advertisment
चैनल से जुड़ें