Advertisment

Weekly Horoscope 9-15 Dec 2024: मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, आएगा धन, काले कुत्ते को रोटी देने से किसे होगा लाभ

Weekly Horoscope 9-15 Dec 2024: नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ और मीन में से मीन के लिए खास रहने वाला है। इन्हें भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ ही साथ धन लाभ होने के आसार हैं।

author-image
Preeti Dwivedi
Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly-Horoscope 20-26 Jan 2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen saptahik rashifal

Weekly Horoscope 9-15 Dec 2024 Dhanu Makar Kumbh Meen: नया सप्ताह धनु, मकर, कुंभ और मीन में से मीन के लिए खास रहने वाला है।

Advertisment

इन्हें भाग्य का साथ तो मिलेगा ही साथ ही साथ धन लाभ होने के आसार हैं। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे से कि आपकी राशि में इस बार 9 से 15 दिसंबर के बीच क्या खास रहने वाला है।

धनु, मकर, कुंभ और मीन का साप्ताहिक राशिफल (Dhanu makar kumbh meen ka saptahik rashifal) 

धनु लग्न राशि:-

इस सप्ताह आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है। आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता और पिता को कष्ट हो सकता है।

Advertisment

सप्ताह की शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर का समय मंगल दायक रहेगा। 13, 14 और 15 दिसंबर को आपको बेहद सचेत रहने की जरूरत है।

उपाय:
इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

मकर लग्न राशि

अगर आप अविवाहित हैं तो इस सप्ताह विवाह के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। इस सप्ताह आपके पास धन आने का भी अच्छा योग है। भाग्य आपका साथ देगा। लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

Advertisment

सप्ताह की शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 11, 12 और 13 की दोपहर तक का समय किसी भी कार्य को करने के लिए शुभ है।

सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल अक्षत और लाल पुष्प लेकर भगवान सूर्य को अर्पण करें।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: इनके लिए 11, 12, 13 दिसंबर को दोपहर तक का समय है शुभ, क्या कहती है आपकी राशि

Advertisment

कुंभ लग्न राशि

इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या हो सकती है। कचहरी के कार्यों में सफलता का योग है। कार्यालय में आपकी प्रतिभा को सम्मान प्राप्त होगा। शत्रुओं को आप पराजित कर सकेंगे।

सप्ताह की शुभ तारीखें

इस सप्ताह आपके लिए 13 की दोपहर से 14 और 15 दिसंबर लाभदायक है। सप्ताह के बाकी दिन सामान्य है। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

शुभ दिन

सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 9-12 Dec 2024: कन्या वालों को 14, 15 दिसंबर को मिलेगा भाग्य का साथ, शिव चालीसा से किसके बनेंगे काम

मीन लग्न राशि:-

इस सप्ताह भाग्य आपका साथ देगा। भाग्य के कारण आपके कई कार्य हो सकते हैं। धन आने का योग है। आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा। कचहरी के कार्य अगर आप सावधानी पूर्वक करेंगे, तो सफलता प्राप्त होने का पूर्ण अवसर है।

सप्ताह की शुभ तारीखें:

इस सप्ताह आपके लिए 9 और 10 दिसंबर शुभ कारी हैं। इस दौरान किए गए कामों के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक हैं।

सप्ताह के उपाय

इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द का दान दें। शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।

सप्ताह का शुभ दिन:

सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

यह भी पढ़ें: Shukra Gochar 2024: शनि के घर में शुक्र की एंट्री, वृष, तुला, कुंभ, मीन के लिए 29 दिसंबर तक का समय क्या दे रहा संकेत

Weekly Horoscope 2024 saptahik rashifal 2024 dhanu ka saptahik rashifal weekly horoscope 2024 makar kumbh ka saptahikrashifal meen ka saptahik rashifal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें