Advertisment

Dhanteras Motor Vehicle Record Sales: इस धनतेरस पर बंपर वाहन खरीदी के आसार ! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

author-image
Bansal News
Dhanteras Motor Vehicle Record Sales: इस धनतेरस पर बंपर वाहन खरीदी के आसार ! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

नई दिल्ली। Dhanteras Motor Vehicle Record Sales  महामारी की वजह से पिछले दो वर्षों में धनतेरस पर वाहनों की खरीद प्रभावित रहने के बाद इस साल वाहन डीलरों ने वाहन खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाले इस अवसर पर दोपहिया एवं चार-पहिया वाहनों की बड़ी संख्या में बिक्री होने की उम्मीद लगाई हुई है।

Advertisment

जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट

वाहन डीलरों के संगठन फाडा ने कहा है कि इस साल धनतेरस के मौके पर गाड़ियों की बंपर बिक्री होने की उम्मीद है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में डीलरों के यहां वाहनों की रिकॉर्ड बुकिंग हुई है और अधिकांश ग्राहक धनतेरस के दिन ही अपने वाहनों की आपूर्ति लेने पर जोर दे रहे हैं। दरअसल दीवाली के दो दिन पहले धन-त्रयोदिशी की तिथि को महंगे सामान की खरीद के लिए शुभ माना जाता है। इस दिन हिंदू धर्म के अलावा जैन एवं सिख समुदाय के लोग भी सोना, चांदी एवं अन्य महंगी चीजों की खरीदारी करना पसंद करते हैं। इसके साथ ही दीवाली का पांच-दिवसीय त्योहार शुरू हो जाता है। इस साल धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर वाहन डीलरों को बड़ी संख्या में यात्री वाहनों की बिक्री होने की उम्मीद है। फाडा प्रमुख सिंघानिया ने कहा, 'हमें उम्मीद है कि वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड स्तर पर रहेगी।

दोपहिया- तिपहिया वाहनों की बिक्री

यहां तक कि दोपहिया वाहनों की बिक्री के भी कोविड-पूर्व स्तर पर पहुंच जाने की उम्मीद है।' यात्री वाहनों के अलावा ट्रैक्टरों एवं तिपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले साल की तुलना में काफी अच्छी रहने की संभावना है। सिंघानिया ने कहा कि वाहन डीलरों को इस त्योहारी मौसम में खुदरा बिक्री में न्यूनतम 40 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है। नवरात्रि से शुरू होकर दीवाली तक चलने वाले त्योहारी मौसम में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी जोर पकड़ने की उम्मीद है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में दोपहिया की मांग सुस्त पड़ती दिखी है लेकिन इस साल शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों से मांग जोर पकड़ रही है। सिंघानिया ने कहा कि इस त्योहारी मौसम में करीब दो लाख यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री होने की उम्मीद है। इस दौरान अभी तक करीब आठ लाख बुकिंग कराई गई हैं लेकिन आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं के कारण खुदरा बिक्री का अनुपात उतना अधिक नहीं है। सितंबर में वाहनों की आपूर्ति सुधरने से खुदरा बिक्री 11 प्रतिशत बढ़ गई जबकि घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 92 प्रतिशत बढ़कर 3.07 लाख इकाई हो गई।

why we celebrate dhanteras second hand bolero ambikapur how to do dhanteras puja hero dhanteras sales dhanteras wishes dhanteras story Dhanteras Special dhanteras puja vidhi 2022 dhanteras puja vidhi dhanteras puja dhanteras offer dhanteras me kya kharidna chahiye dhanteras me kya kharide dhanteras ki puja vidhi dhanteras kharidari dhanteras kab hai dhanteras discount Dhanteras 2022 dhanteras 2021 Dhanteras 2020 dhanteras apne wale: pawan
Advertisment
चैनल से जुड़ें