Advertisment

Dhanteras Deepdaan 2022 : धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान, घर में करें या मंदिर में, जानें सही तरीका

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras Deepdaan 2022 : धनतेरस पर क्यों किया जाता है दीपदान, घर में करें या मंदिर में, जानें सही तरीका

नई दिल्ली। Dhanteras Deepdaan 2022  शनिवार 22 अक्टूबर को धनतेरस Diwali 2022 का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। life style पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार deepdaan 2022 कार्तिक मास में दीपदान का बहुत महत्व होता है तो वहीं अगर धनतेरस को ये किया जाए तो इसका कई गुना फल मिलता है। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि दीप दान किस दीप पर किया जाना चाहिए, और इसे करने का सही तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका स​ही तरीका।

Advertisment

घर में करें या मंदिर में —
ज्योतिषाचार्य के अनुसार वैसे तो दीपदान घर पर भी किया जा सकता है। लेकिन यदि ये मंदिर में किया जाए तो उसका ज्यादा फल मिलता है। शास्त्रों में वर्णित है कि दीपदान मंदिरों में देवों के समक्ष किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है।

क्यों किया जाता है दीपदान —
ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार दीपदरन करने से नेत्र ज्योति बढ़ती है। साथ ही नेत्र रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके लावा ऐसा माना जाता है दीपदान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

कहां करना चाहिए दीपदान —
दीपदान करने के लिए जहां तक संभव हो मंदिर में या देवों के समक्ष किया जाए तो इससे ज्यादा फायदा मिलता है। घर पर दीपदान करने से एक गुना तो वहीं मंदिर और धर्म स्थलों पर दीपदा करने से कई गुना फल मिलता है।

Advertisment

कैसे करें दीपदान —
वैसे तो दीपदान कई प्रकार के किया जाता है। कई लोग पीतल, चांदी और मिट्टी के दीयों पर दीपक रखकर दान करते हैं। तो वहीं कई लोग सिक्कों पर रख भी ​करते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दीपदान चावल पर दीया रखकर करना चाहिए। इसके साथ फल, अनाज आदि रख कर शुभ होता है।

धनतेरस कब है धनतेरस 2022 धनतेरस who is worshiped on Dhanteras Why are diyas lit in the south direction on Dhanteras? when is Dhanteras what should be done for prosperity on Dhanteras news in hindi mythological significance of Dhanteras how to light a lamp on the day of Dhanteras how to donate lamps on Dhanteras how many lamps are lit on the day of Dhanteras hindi news dhanteras deep daan Dhanteras 2022 dhanteras Astrology Today In Hindi Astrology Today
Advertisment
चैनल से जुड़ें