Advertisment

Dhanteras 2023: पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

धनतेरस पर सफाई के दौरान पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: पुरानी झाडू कब और कहां फेंकनी चाहिए, खरीदारी के लिए ये दिन होता है सबसे शुभ, जानें क्यों

Dhanteras 2023: नवंबर में साल का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ रहा है। उसके पहले आएगी छोटी दीपावली यानि धनतेरस। दीपावली पर लोग सफाई के दौरान पुरानी झाड़ू फेंक कर धनतेरस पर नई झाड़ू लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं वास्तु के अनुसार पुरानी झाड़ू को फेंकने की सही दिशा क्या है। यदि नहीं तो चलिए जानते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के लिए कि पुरानी झाड़ू कब और कहां फेंकनी चाहिए।

Advertisment

धनतेरस पर झाडू खरीदने महत्व

क्या है धार्मिक कारण

मत्स्य पुराण में ऐसा वर्णित है कि धनतेरस के दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है। उसमें 13 गुना बढ़ोतरी हो जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। धनतेरस (Dhanteras 2023) पर झाड़ू खरीदने से घर में सुख-समृद्धि और धन में वृद्धि होती है। झाड़ू घर में पसरी दरिद्रता को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाती है। साफ-सफाई से धन की देवी लक्ष्मी आकर्षित होकर वहां वास करती है। मान्यता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से पुराने कर्जों से छुटकारा मिलता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है।

आपने अक्सर देखा होगा दीपावली पर झाड़ू खरीदी जाती है। वो इसलिए क्योंकि झाड़ू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना जाता है। आपको बता दें घर में रखी झाड़ू का सीधा संबंध आप​के वास्तु से होता है। झाड़ू घर की सफाई कर उसे स्वच्छ और पवित्र बनाती है। साथ ही ये हमारे घर में धन-धान्य और सुख-शांति से भी जुड़ी है।

आपको बता दें ज्योतिष, वास्तु एवं पुरानी मान्यताओं के अनुसार झाड़ू की वजह से भी हमारे घर में सुख शांति बढ़ती या घटती है। जिस तरह घर के कचरे में रखीं चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। तो वहीं घर में रखी झाड़ू हम सभी बुरी शक्तियों को बाहर कर देती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं झाडू से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स। जिसमें हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको किस भी दिन नया झाड़ू खरीदना चाहिए साथ ही किस दिन पुरानी झाड़ू घर से बाहर निकाल फेकनी चाहिए।

Advertisment

झाडू साफ करती है घर की दरिद्रता

आपको बता दें वास्तु में ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से दरिद्रता रूपी कचरे को साफ़ करके खुशहाली लाती है। यदि आप झाड़ू को सही ढंग से रखते हैं तो ये आपके भाग्य को संवार सकती है। इसी के साथ अगर आप किसी शुभ दिन झाड़ू को खरीदे हैं तो देवी लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहती है। झाड़ू को खरीदने, घर में रखने, इसके इस्तेमाल के लिए कोई निश्चित समय होने और झाड़ू को घर से बाहर फेंकने के कुछ वास्तु नियम बनाए गए हैं। आइए ज्योतिषाचार्य अनिल पांडे से झाड़ू से जरूरी नियमों के बारे में।

क्यों फेकना चाहिए पुरानी झाडू

आपको बता दें वास्तु के अनुसार झाड़ू के टूट जाने, पुरानी हो जाने पर उसे तुरंत घर से निकाल देना चाहिए। क्योंकि वास्तु के अनुसार टूटी, पुरानी झाड़ू घर में नकारात्मकता लाती है। साथ ही घर में परेशानियां बढ़ जाती हैं।

किसी दिन और कहां फेके पुरानी झाडू  (Vastu Tips For jhaadoo)

वास्तु और ज्योतिष में जो नियम बताए गए है उसके अनुसार आपको जब भी पुरानी झाड़ू फेकना हो तो इसके लिए शनिवार, अमावस्या, होलिका दहन के बाद या ग्रहण के बाद का समय चुनना चाहिए। वास्तु के अनुसार शनिवार या अमावस्या के दिन को झाड़ू फेकना सबसे उपयुक्त माना गया है। अगर आप भी इन दिनों में पुरानी या टूटी झाड़ू को घर से बाहर निकालते हैं तो आपके घर से नकारात्मक शक्तियां भी झाड़ू के साथ ही घर से बाहर निकल जाती हैं। साथ ही घर में सकारात्मकता का वास होता है।

Advertisment

कहां फेकें झाडू

झाड़ू फेकते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी के पैर न लगें। क्योंकि इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही किसी नाले और पेड़ के पास रखने और फेकनें से बचें। क्योंकि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास होना चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि झाड़ू को कभी जलाएं नहीं।

किस दिन नहीं फेकना चाहिए झाडू

आपको बता दें झाड़ू को फेकने के लिए कभी भी एकादशी, गुरुवार या शुक्रवार का दिन भूलकर भी नहीं चुनना चाहिए। वो इसलिए क्योंकि माना जाता है कि गुरुवार एवं शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का होता है। इसलिए इस दिन झाड़ू फेंकने से माना जाता है लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी घर से बाहर चली जाती हैं।

इस दिन भूलकर भी न खरीदें झाडू

अगर आप घर में नई झाड़ू खरीदने के बारे में सोचें तो आप कोशिश करें कि कृष्णपक्ष में ही झाड़ू खरीदें। इसके विपरीत शुक्लपक्ष में झाड़ू खरीदना दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है।

Advertisment

झाडू खरीदने का शुभ दिन

शास्त्रों के अनुसार नयी झाड़ू खरीदने के लिए मंगलवार, शनिवार व अमावस्या का दिन शुभ माना जाता है। यदि आप शनिवार या अमावस्या के दिन घर में नई झाड़ू लाते हैं तो इससे घर दोष मुक्त होता है। इससे घर में सुख सम्पदा आती है।

शनि से पीड़ित लोग इस दिन भूलकर भी न खरीदें झाडू

ऐसा माना जाता है कि जिन लोगों को शनि की साढ़े साती चल रही हो या शनि दोष से पीड़ित हो तो ऐसे लोगों को शनिवार के दिन भूलकर भी झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए। बल्कि आप मंगलवार या रविवार को नयी झाड़ू खरीद सकते हैं या फिर शनिवार से झाड़ू लगाना शुरू कर सकते हैं।

झाडू रखने का नियम

घर में झाड़ू को सही तरीके से रखी होना चाहिए।

झाड़ू को हमेशा ऐसे रखें कि ये किसी की नजर में न आए।

झाड़ू से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जिससे धन हानि हो सकती है।

कभी भी झाड़ू को घर के बाहर न रखें।

झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर ही रखें।

पुरानी झाड़ू को फेंकने और नई झाड़ू खरीदने के लिए अगर आप वास्तु के इन नियमों का पालन जरूर करें।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं और ज्योतिषियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

Vastu Tips For jhaadoo, Vastu Tips, jhaadoo , Jhaadoo Vastu Tips , dhanteras 2023, dhanteras 2023 in hindi, dhanteras 2023 tips,Dhanteras 2023,Dhanteras 2023 in hindi, old broom throwning tips, lucky day for shopping broom, jhaadoo vastu tips, , jhaadoo vastu tips in hindi, jhaadoo ke upay, bansal news

Bansal News Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 in hindi jhaadoo ke upay jhaadoo vastu tips jhaadoo vastu tips in hindi lucky day for shopping broom old broom throwning tips
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें