Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं, क्या कहते हैं ज्योतिष, धर्म

Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं, क्या कहते हैं ज्योतिष, धर्म, इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को आ रही है।

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं, क्या कहते हैं ज्योतिष, धर्म

Dhanteras 2023: दीपावली के पहले आने वाली धनतेरस खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। इस वर्ष धनतेरस 10 नवंबर को आ रही है। इस दिन से दीपावली के उत्सव की शुरूआत मानी जाती है। अगर आप भी इस दिन खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ज्योतिष के अनुसार धनतेरस के दिन किन चीजों को खरीदने की मनाही है या इस दिन कौन सी चीजें खरीदना शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी चीजें खरीदने से आपको बचना होगा। हम आपको बताते हैं कि धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए, क्या नहीं।

Advertisment

धनतेरस पर क्या न खरीदें

लोहे का सामान 

चूंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो लोहे की वस्तुए इस दिन न खरीदें।

स्टील के बर्तन 

चूं​कि स्टील के बर्तन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो इन्हें खरीदने से बचें। इसकी अपेक्षा आप पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। हां लोहे या स्टील के बर्तन को धनतेरस के पहले खरीदा जा सकता है।

चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान 

धनतेरस के दिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि चीनी मिट्टी और कांच के बर्तन न खरीदें। कांच और चीनी के बर्तन राहू का प्रतीक मानें जाते हैं। ये चीजें आपके घर में शुभता को प्रभावित करती हैं।

Advertisment

प्लास्टिक की वस्तुएं 

अगर आप धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदते हैं तो य आपके जीवन में बरकत को रोकती है।

काले रंग की वस्तुएं न खरीदें 

शास्त्रानुसार काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। ये चीजें आपके जीवन में नकारात्मकात लाती हैं।

नहीं खरीदें धारदार वस्तुएं 

इस दिन धारदार वस्तुएं यानी चाकू सुई आदि नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें नकारात्मकता को दर्शाती हैं।

Advertisment

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त 

2 नवंबर को धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन विशेष रूप से भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है।

Dhanteras 2022 : धनतेरस पर झाडू खरीदना क्यों है जरूरी, जानें क्या कहता है शास्त्र

Dhanteras 2023: क्यों मनाते हैं धनतेरस, दीपदान करना क्यों है जरूरी, पढ़ें कथाएं और मान्यताएं

Advertisment

Last Surya Grahan 2023: सर्वपितृ अमावस्या पर पड़ेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, ये जातक रहें संभलकर

Dhanteras 2023, Dhanteras 2023 date, Dhanteras 2023 upay, dhanteras par kya na khariden, dhanteras 2023 Tips, bansal news

Bansal News Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 upay Dhanteras 2023 date dhanteras 2023 Tips dhanteras par kya na khariden
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें