Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करना न भूलें ये उपाय, भर जाएगा कुबेर का खजाना

Dhanteras 2023: धनतेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करना न भूलें ये उपाय, भर जाएगा कुबेर का खजाना , जानें क्या है खास उपाय

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: धनतेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करना न भूलें ये उपाय, भर जाएगा कुबेर का खजाना

Dhanteras 2023 Upay-Totke: रविवार से नवरात्रि शुरू हो रही हैं। इसके बाद अगले महीने आएगी दीपावली। अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्यों के अनुसार छोटी दीपावली यानि धनतेरस के दिन से लगातार पांच दिन तक एक उपाय किया जाना चाहिए। चलिए जानते हैं कौन सा वो खास उपाय, जो धन तेरस की रात से लगातार पांच दिन तक करने से आपके घर में कुबेर का खजाना भर सकता है।

Advertisment

धनतेरस से पांच दिन तक किया जाने वाला उपाय

पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार धनतेरस की रात से एक खास उपाय जरूर किया जाना चाहिए। जिसके अनुसार धनतेरस की रात से घर में प्रतिदिन पांच दीपक जलाएं जाने चाहिए। इन पांच दीपों में से दो दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। इसके अलावा एक मां लक्ष्मी, एक भगवान कुबेर, एक इंद्र देव के नाम का दीपक घर के मंदिर जालाएं। यह दीपक घी या तेल किसी भी चीज का जलाया जा सकता है। ऐसी मान्यता है कि ये उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने पुत्रों के साथ हमेशा आप के घर में विराजती हैं।

धनतेरस के उपाय, टोटके

1 -तुरंत हटा दें ये चीज

पुराना फटा पर्स बदलने के लिए धनतेरस का दिन बहुत अच्छा होता है। इस दिन नया पर्स (Purse) या बैग (Bag) खरीदें। इसके बाद इसमें क्रिस्टल, श्री यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ी, हल्दी की गांठ, पिरामिड, लाल रंग का कपड़ा, लाल लिफाफे में अपनी विश लिखें। फिर इसे रेशमी धागे में गांठ लगा के पर्स में रख लें।

2- धनतेरस पर राशि अनुसार इस रंग का खरीदें पर्स

धनतेरस पर अगर आप राशि अनुसार रंग के पर्स खरीदते हैं तो आपकी प्रार्थना पूरी होेने में मदद करता है। मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले जातकों को लाल, पीला, नारंगी या भूरे रंग का पर्स या बैग लेना शुभ होता है। तो वहीं वृषभ, तुला, कर्क राशि वाले जातकों के लिए सफेद, सिल्वर, गोल्डन या आसमानी रंग का बैग/पर्स अच्‍छा रहेगा। इसके अलावा मकर और कुंभ राशि वालों के लिए नीले, काले या ग्रे कलर का वहीं मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग का पर्स/बैग खरीदना शुभ रहेगा।

Advertisment

3- राशि अनुसार इस रंग का खरीदें पर्स

1 — मेष व वृश्चिक- लाल व गुलाबी
2 — वृष व तुला- क्रीम व सफेद
3 — मिथुन व कन्या- हरा
4 — कर्क- सफेद
5 — सिंह- सतरंगी
6 — धनु व मीन- पीला व केसरिया
7- मकर व कुंभ- नीला

नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

धनतेरस 2023 उपाय धनतेरस 2023 night news in hindi Kuber's upay five dhanteras remedied from Dhanteras Dhanteras 2023 upay in hindi Dhanteras 2023 upay Dhanteras 2023 totke Dhanteras 2023 Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें