Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस पर करना न भूलें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

धनतेरस पर करना न भूलें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, धनतेरस पर दीयों और पर्स से संबंधित हैं ये उपाय, जो आपको बनाएंगे मालामाल।

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: धनतेरस पर करना न भूलें ये उपाय, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Dhanteras 2023: नवंबर में दीपावली का त्योहार आने वाला है। लेकिन इसके पहले आएगी छोटी दीपवाली यानि धनतेरस। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस दिन किए गए खास उपाय आपको पूरे साल मालामाल बना सकते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि साल के पूरे दिन आपको पैसों से संबंधित परेशानी न हो। तो करने होंगे कुछ खास उपाय। जी हां धनतेरस पर दीयों और पर्स से संबंधित हैं ये उपाय, जो आपको बनाएंगे मालामाल।

Advertisment

तुरंत हटा दें ये चीज

पुराना फटा पर्स बदलने के लिए धनतेरस का दिन बहुत अच्छा होता है। इस दिन नया पर्स (Purse) या बैग (Bag) खरीदें। इसके बाद इसमें क्रिस्टल, श्री यंत्र, गोमती चक्र, कौड़ी, हल्दी की गांठ, पिरामिड, लाल रंग का कपड़ा, लाल लिफाफे में अपनी विश लिखें। फिर इसे रेशमी धागे में गांठ लगा के पर्स में रख लें।

धनतेरस पर राशि अनुसार इस रंग का खरीदें पर्स

धनतेरस पर अगर आप राशि अनुसार रंग के पर्स खरीदते हैं तो आपकी प्रार्थना पूरी होेने में मदद करता है। मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वाले जातकों को लाल, पीला, नारंगी या भूरे रंग का पर्स या बैग लेना शुभ होता है। तो वहीं वृषभ, तुला, कर्क राशि वाले जातकों के लिए सफेद, सिल्वर, गोल्डन या आसमानी रंग का बैग/पर्स अच्‍छा रहेगा। इसके अलावा मकर और कुंभ राशि वालों के लिए नीले, काले या ग्रे कलर का वहीं मिथुन और कन्या राशि के जातकों के लिए हरे रंग का पर्स/बैग खरीदना शुभ रहेगा।

पांच दिन के उपाय

पंडित सनत कुमार खम्परिया के अनुसार धनतेरस की रात से प्रतिदिन पांच दीपक जलाएं जाने चाहिए। जिसमें से दो दीपक घर के मुख्य द्वार पर, एक मां लक्ष्मी, एक भगवान कुबेर, एक इंद्र देव के नाम का दीपक जलाया जाना चाहिए। यह दीपक घी या तेल किसी भी चीज का हो सकता है। अगर आप ऐस करते हैं तो मां लक्ष्मी अपने पुत्रों के साथ हमेशा आप के घर में विराजती हैं।

Advertisment

आप भी जान लें अपने लिए कौन सा रंग है शुभ

1 — मेष व वृश्चिक- लाल व गुलाबी
2 — वृष व तुला- क्रीम व सफेद
3 — मिथुन व कन्या- हरा
4 — कर्क- सफेद
5 — सिंह- सतरंगी
6 — धनु व मीन- पीला व केसरिया
7- मकर व कुंभ- नीला

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Dhanteras 2023, Dhanteras 2023 upay, Dhanteras 2023 upay in hindi, maa laxmi, news in hindi, धनतेरस 2023, मां लक्ष्मी

Advertisment
news in hindi maa laxmi Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 upay Dhanteras 2023 upay in hindi
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें