Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस आज, ये है वाहन खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

आज धनतेरस पर आप भी आज अपने धन को बढ़ाना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य के अनुसार आपके बताते हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है।

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: धनतेरस आज, ये है वाहन खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2023: आज धनतेरस का त्योहार पूरे देश में मनाया जा रहा है। अगर आप भी आज अपने धन को बढ़ाना चाहते हैं तो ज्योतिषाचार्य के अनुसार आपके बताते हैं खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या है। इतना ही नहीं वाहन खदीरादी के लिए आज सबसे शुभ मुहूर्त कौन सा होगा।

Advertisment

ज्योतिषाचार्य की मानें तो इस साल धनतेरस अत्यंत शुभ योग में आ रही है। मुहूर्त चिंतामणि ग्रंथ के नक्षत्र प्रकरण में के श्लोक नंबर 19 के अनुसार हस्त नक्षत्र में सोना खरीदना और गहना बनवाना शुभ होता है। 10 नवंबर को भुवन विजय पंचांग के अनुसार रात्रि के 11:58 तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसी प्रकार मेष वृश्चिक तथा सिंह लग्न सोना खरीदने के लिए उपयुक्त माने जाते हैं।

धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त

पौराणिक ग्रंथों में दिए गए मार्गदर्शन के अनुसार धनतेरस के त्योहार पर 10 और 11 नवंबर को सोने चांदी और अन्य धातुओं तथा हर प्रकार की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त निम्न अनुसार हैं।

10 नवंबर को 11:21 दिन से 11:58 रात हस्त नक्षत्र होने के कारण सामान्य मुहूर्त है।

Advertisment

10 नवंबर को 11:59 से 12:21 तक का समय अभिजीत मुहूर्त होने के कारण अत्यंत शुभ है।

10 नवंबर को ही 11:59 से 13:22 तक शुभ की चौघड़िया होने के कारण यह मुहूर्त भी अच्छा है।

10 नवंबर को 16:07 से 17:30 तक का समय चर की चौघड़िया के कारण और 20:45 से 28:51 तक शुभ अमृत और चर की चौघड़िया होने के कारण भी अच्छा मुहूर्त है।

Advertisment

11 नवंबर को 7:51 से 9:14 तक तथा 11:59 से 13:22 तक भी मुहूर्त अच्छा है।

11 नवंबर को ही प्रातः काल 7:01 से 9:17 तक का समय भी खरीदारी के लिए उपयुक्त है।

वाहन खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त

5 नवंबर को रविपुष्य नक्षत्र में 11:39 तक वाहन आदि खरीदना शुभ है।

9 नवंबर को हस्त नक्षत्र में रात के 9:52 से पूरी रात वाहन आदि खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त है।

19 नवंबर को सूर्योदय से रात के 10:48 तक भी वाहन खरीदा जा सकता है परंतु इसमें अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा।

Advertisment

29 नवंबर को दिन के 1:55 तक तथा अभिजीत मुहूर्त में वाहन खरीदना शुभ रहेगा।

Dhanteras 2023, Dhanteras 2023 in hindi, auspicious time for shopping on dhanteras, dhanteras par kharidari ka shubh muhurat , bansal news, hindi news,वाहन खरीदी के लिए शुभ मुहूर्त

hindi news Bansal News Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 in hindi auspicious time for shopping on dhanteras dhanteras par kharidari ka shubh muhurat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें