Advertisment

Dhanteras 2023: धनतेरस पर कैसे और कहां करना चाहिए दीपदान, यहां जानें सही तरीका

Dhanteras 2023 Deepdaan ka Tarika: दीपदान कब और कहां करना चाहिए। इसे करने का सही तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका स​ही तरीका।

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2023: धनतेरस पर कैसे और कहां करना चाहिए दीपदान, यहां जानें सही तरीका

Dhanteras 2023 Deepdaan ka Tarika: इस साल धनतेरस का त्योहार कल यानि 10 नवंबर को मनाई जाएगी। पंडित राम गोविंद शास्त्री के अनुसार कार्तिक मास में दीपदान का बहुत महत्व होता है। तो वहीं अगर धनतेरस को ये किया जाए तो इसका कई गुना फल मिलता है। पर ध्यान देने वाली बात ये है कि दीप दान कब और कहां करना चाहिए। इसे करने का सही तरीका क्या है। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका स​ही तरीका।

Advertisment

घर में करें या मंदिर में

ज्योतिषाचार्य के अनुसार वैसे तो दीपदान घर पर भी किया जा सकता है। लेकिन यदि ये मंदिर में किया जाए तो उसका ज्यादा फल मिलता है। शास्त्रों में वर्णित है कि दीपदान मंदिरों में देवों के समक्ष किया जाए तो ज्यादा फल मिलता है।

क्यों किया जाता है दीपदान

ज्योति​षाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार दीपदान करने से नेत्र ज्योति बढ़ती है। साथ ही नेत्र रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा ऐसा माना जाता है कि दीपदान करने से स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

कहां करना चाहिए दीपदान

दीपदान करने के लिए जहां तक संभव हो मंदिर में या देवों के समक्ष किया जाए तो इससे ज्यादा फायदा मिलता है। घर पर दीपदान करने से एक गुना तो वहीं मंदिर और धर्म स्थलों पर दीपदान करने से कई गुना फल मिलता है।

Advertisment

कैसे करें दीपदान

वैसे तो दीपदान कई प्रकार के किया जाता है। कई लोग पीतल, चांदी और मिट्टी के दीयों पर दीपक रखकर दान करते हैं। तो वहीं कई लोग सिक्कों पर रख भी ​करते हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो दीपदान चावल पर दीया रखकर करना चाहिए। इसके साथ फल, अनाज आदि रख कर शुभ होता है।

Kartik Purnima 2023: नवंबर में कब है कार्तिक पूर्णिमा, क्यों है खास, जानें नियम

Dhanteras 2023: कल धनतेरस पर खरीदना न भूलें ये खास चीज, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Advertisment

Dhanteras 2023: क्यों मनाते हैं धनतेरस, दीपदान करना क्यों है जरूरी, पढ़ें कथाएं और मान्यताएं

Dhanteras 2023: धनतेरस के लिए 8 शक्तिशाली कुबेर मंत्र (Kuber Mantra), इनके जाप से घर में बरसता है धन

Diwali 2023: इन चीजों के बिना अधूरा है दिवाली पूजन, नोट कर लें पूजा सामग्री

Advertisment

Dhanteras 2023,  Dhanteras 2023 in hindi, Deepdan ka Tarika, deepdan kab or kaise karen, hindi news, bansal news

hindi news Bansal News Dhanteras 2023 Dhanteras 2023 in hindi Deepdan ka Tarika deepdan kab or kaise karen
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें