Advertisment

Dhanteras 2022 : करोड़ों से गुलजार होगा बाजार! धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2022 : करोड़ों से गुलजार होगा बाजार!  धनतेरस पर बाजारों में लौटी रौनक

भोपाल। Dhanteras 2022  दो साल से कोविड की मार झेल रहे मार्केट भी अब गुलजार हो रहे हैं। धनतेरस पर बाजार में बूम देखने को मिली है। चूंकि धनतेरस पर बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के, खरीदने की प्रथा है। ऐसे में हर तरह बाजार में बर्तन की दुकानों पर रौनक लौट आई है। bansal news एक अनुमान के मुताबिक बाजार में इस बार एक करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। दुकानदारों की मानें तो इस बार बाजार में कॉपर और थर्मोवेयर की डिमांड अधिक है।

Advertisment

त्योहारी सीजन से आया बूम - 
आपको बता दें त्योहारी सीजन तो शुरू हो ही गया है साथ देवउठनी ग्यारस के बाद विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे यही वजह है कि बाजार में इस बार रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस पर शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट देने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। कई लोग गिफ्ट के रूप में बर्तन भी गिफ्ट करते हैं ऐसे में बाजार में उछाल आने के कारण व्यापारियों के चेहरे पर खुशी की लहर अलग दिखाई दे रही है।

हैल्थ को ध्यान में रखकर हो रही खरीदारी -
आपको बता दें लोगों द्वारा एल्युमीनियम के बर्तनों में खाना बनाने का चलन बढ़ता जा रहा था। लेकिन अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बरतते हुए लोग कॉपर यानि तांबे के बर्तनों का उपयोग अधिक करने लगे हैं। यही कारण है कि बाजार में तांबे के बर्तनों की डिमांड बढ़ गई है। आपको बता दें स्टील के बर्तनों की तुलना में तांबे के बर्तनों की कीमत दोगुनी होती है। स्टील के बर्तन 250 से 750 रूपए प्रति किलो में बिक रहा है तो वहीं तांबे के बर्तन दो गुनी रेट में मिल रहे हैं। लिहाजा इस बार बाजार में अच्छा खासा बूम दिखाई दे रहा है।

गिफ्ट पैक में हैं उपलब्ध -
दुकानदारों की मानें तो बाजार में अबकी बार आकर्षक पैक में बर्तन उपलब्ध हैं। जिसमें मुख्य रूप से डिनर सेट, ट्रेवलिंग सेट, हाटपाट, कैसरोल की नई वैरायटी ग्राहकों डिमांड की जा रही है। मार्केट में पैकिंग भी इस तरह की गइ है कि बिना किसी पैकिंग सीधे इन्हें तोहफे के रूप में दिया जा सकता है। चूंकि दीपावली पर बड़ी-बड़ी कंपनिया भी अपने कर्मचारियों को गिफ्ट देते हैं ऐसे में दुकानदारों के पास अच्छी खासी डिमांड है।

Advertisment
Utensil Market Utensil buying madhya pradesh hindi news dhanteras puja vidhi 2022 dhanteras puja vidhi dhanteras puja 2022 dhanteras puja dhanteras muhurat 2022 dhanteras kab hai 2022 mein dhanteras kab hai 2022 ka dhanteras kab hai 2022 dhanteras kab hai dhanteras date 2022 dhanteras 2022 puja vidhi dhanteras 2022 puja muhurat dhanteras 2022 muhurat dhanteras 2022 mein kab hai dhanteras 2022 kab hai Dhanteras 2022 date and time Dhanteras 2022 date Dhanteras 2022 dhanteras bhopal news in hindi bhopal news bhopal latest news bhopal 2022 mein dhanteras kab hai
Advertisment
चैनल से जुड़ें