Advertisment

Dhanteras 2021 : धन तेरस आज, भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

Dhanteras 2021 : धन तेरस आज, भूलकर भी न खरीदें ये चीजें dhanteras-2021-dhanteras-today-dont-forget-to-buy-these-things

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2021 : धन तेरस आज, भूलकर भी न खरीदें ये चीजें

नई दिल्ली। आज मंगलवार को Dhanteras 2021 धनतेरस के साथ दीपावली उत्सव की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ शुरुआत हो जाएगा खरीदारी का सिलसिला। वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी चीजें खरीदने से आपको बचना होगा। हम आपको बताते हैं। इस दिन कौन सी चीजें आपके लिए खरीदना अच्छा है और कौन सी नहीं।

Advertisment

धनतेरस पर क्या न खरीदें

लोहे का सामान —
चूंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो लोहे की वस्तुए इस दिन न खरीदें।

स्टील के बर्तन —
चूं​कि स्टील के बर्तन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो इन्हें खरीदने से बचें। इसकी अपेक्षा आप पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। हां लोहे या स्टील के बर्तन को धनतेरस के पहले खरीदा जा सकता है।

चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान —
धनतेरस के दिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि चीनी मिट्टी और कांच के बर्तन न खरीदें। कांच और चीनी के बर्तन राहू का प्रतीक मानें जाते हैं। ये चीजें आपके घर में शुभता को प्रभावित करती हैं।

Advertisment

प्लास्टिक की वस्तुएं —
अगर आप धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदते हैं तो य आपके जीवन में बरकत को रोकती है।

काले रंग की वस्तुएं न खरीदें —
शास्त्रानुसार काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। ये चीजें आपके जीवन में नकारात्मकात लाती हैं।

नहीं खरीदें धारदार वस्तुएं —
इस दिन धारदार वस्तुएं यानी चाकू सुई आदि नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें नकारात्मकता को दर्शाती हैं।

Advertisment

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त —
2 नवंबर को धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन विशेष रूप से भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है।

सोने—चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त —
शाम 7:10 से 8:44 तक
सुबह 11:31 से 3 नवंबर को सुबह 09:02 मिनट तक कभी भी खरीददारी कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त —
प्रदोष काल शाम 05:35 से 08:14 तक तथा वृषभ काल शाम 06:18 से 08:14 तक रहेगा।

Advertisment

जरूर करें ये काम

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार धनतेरस और झाड़ू का संबंध होता है। झाडू में मां लक्ष्मी का वास होता है। ये घर की दरिद्रता साफ करती है और साफ सफाई के साथ-साथ संपन्नता भी लाती है। धनतेरस के दिन शुभ मुहुर्त देखकर झाड़ू खरीदनी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि कर्ज से परेशान लोगों को धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। घर में इस दिन झाड़ू लाने के बाद पहले इसकी पूजा करें, फिर इसे घर में लगाएं। झाड़ू को कभी भी खुले में नहीं रखना चाहिए। इसे सबसे छिपाकर कहीं रखना चाहिए। सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। अगर गंदगी हो गई है तो कपड़े से उस स्थान को साफ कर दें। कूड़ा भी बाहर नहीं फेंकना चाहिए।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता।

Purchase of utensils Purchase of gold and silver Pen Dawad Kubair Bhagwan dhanteras per kiya jane wale upaye Dhanteras 2021 in India Dhanteras 2021 Date Timing Calendar dhanteras 2021 date dhanteras 2021 dhanteras Bookkeeping book Astrology Today In Hindi Astrology Today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें