Advertisment

Dhanteras 2 Nov 2021 : भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, धनतेरस पर ये करना होता है अपशगुन

Dhanteras 2 Nov 2021 : भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, धनतेरस पर ये करना होता है अपशगुन dhanteras-2-nov-2021-do-not-buy-these-things-even-by-forgetting-this-is-a-bad-omen-on-dhanteras

author-image
Preeti Dwivedi
Dhanteras 2 Nov 2021 : भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, धनतेरस पर ये करना होता है अपशगुन

नई दिल्ली। 2 नवंबर Dhanteras 2021 को धन तेरस से दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो रही है। पर्व की शुरुआत होगी खरीदारी से। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र में इस दिन कौन सी चीजें आपके लिए खरीदना शुभ होगा और कौन सी अशुभ।

Advertisment

धनतेरस पर क्या न खरीदें

लोहे का सामान —
चूंकि लोहे का संबंध शनि ग्रह से होता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो लोहे की वस्तुए इस दिन न खरीदें।

स्टील के बर्तन —
चूं​कि स्टील के बर्तन को राहु का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन जहां तक संभव हो इन्हें खरीदने से बचें। इसकी अपेक्षा आप पीतल या तांबे की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं। हां लोहे या स्टील के बर्तन को धनतेरस के पहले खरीदा जा सकता है।

चीनी मिट्टी एवं कांच से बने सामान —
धनतेरस के दिन आपको कोशिश करनी चाहिए कि चीनी मिट्टी और कांच के बर्तन न खरीदें। कांच और चीनी के बर्तन राहू का प्रतीक मानें जाते हैं। ये चीजें आपके घर में शुभता को प्रभावित करती हैं।

Advertisment

प्लास्टिक की वस्तुएं —
अगर आप धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदते हैं तो य आपके जीवन में बरकत को रोकती है।

काले रंग की वस्तुएं न खरीदें —
शास्त्रानुसार काले रंग की वस्तुओं को धनतेरस पर खरीदना अच्छा नहीं माना जाता। ये चीजें आपके जीवन में नकारात्मकात लाती हैं।

नहीं खरीदें धारदार वस्तुएं —
इस दिन धारदार वस्तुएं यानी चाकू सुई आदि नहीं खरीदना चाहिए। ये चीजें नकारात्मकता को दर्शाती हैं।

Advertisment

सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त —
2 नवंबर को धनतेरस के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि इस दिन विशेष रूप से भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है।

सोने—चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त —
शाम 7:10 से 8:44 तक
सुबह 11:31 से 3 नवंबर को सुबह 09:02 मिनट तक कभी भी खरीददारी कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त —
प्रदोष काल शाम 05:35 से 08:14 तक तथा वृषभ काल शाम 06:18 से 08:14 तक रहेगा।

Advertisment
Purchase of utensils Purchase of gold and silver Pen Dawad Kubair Bhagwan Dhanteras 2021 in India Dhanteras 2021 Date Timing Calendar dhanteras 2021 date dhanteras 2021 dhanteras Bookkeeping book Astrology Today In Hindi Astrology Today
Advertisment
चैनल से जुड़ें