Advertisment

DCP बेटी ने बतौर कमांडर दी पिता को सलामी: डीजीपी सुधीर सक्सेना फेयरवेल पर बोले- MP Police देश में सर्वोत्तम

DGP Sudhir Saxena Farewell: DGP सुधीर सक्सेना की विदाई समारोह में बेटी बनी परेड कमांडर, शहीदों को किया याद, कैलाश मकवाना ने संभाला पदभार

author-image
Rohit Sahu
DCP बेटी ने बतौर कमांडर दी पिता को सलामी: डीजीपी सुधीर सक्सेना फेयरवेल पर बोले- MP Police देश में सर्वोत्तम

DGP Sudhir Saxena Farewell: डीजीपी सुधीर सक्सेना की फेयरवेल भोपाल के मोतीलाल नेहरू पुलिस स्टेडियम में आयोजित की गई। इस मौके पर उनकी बेटी डीसीपी इंटेलिजेंस सोनाक्षी सक्सेना ने परेड कमांडर की तौर पर अपने पिता को सलामी दी। विदाई परेड में आठ प्लाटून और पुलिस बैंड दल ने भाग लिया। DGP सुधीर सक्सेना ने परेड का निरीक्षण भी किया। इसके बाद शाम को नए डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदभार ग्रहण कर लिया।

Advertisment
एमपी की पुलिस देश में सर्वोत्तम

मध्य प्रदेश पुलिस का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। सुधीर सक्सेना ने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस ने आजादी के समय से लेकर अब तक देश की आंतरिक सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने जम्मू कश्मीर में कबाईली हमलों से मुकाबला किया, हैदाराबाद में ऑपरेशन पोलो में भाग लिया, दक्षिण के भाषाई आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, गोआ के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान दिया, नार्थ ईस्ट में नागालैंड व त्रिपुरा में सेवाएं दीं, और पंजाब व जम्मू कश्मीर के आतंकवाद में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर सक्सेना (Sudhir Saxena) ने परेड से पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद, परेड कमांडर आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में आठ प्लाटून और पुलिस बैंड दल ने विदाई परेड की। सेवानिवृत्ति के अवसर पर सुधीर सक्सेना ने मध्य प्रदेश पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और समस्त शहीदों और उनके परिजनों के बलिदान के प्रति अपना विनम्र अभिवादन प्रस्तुत किया।

डीजीपी ने गिनाईं अपने कार्यकाल की उपलब्धियां

मध्य प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह उपलब्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है क्योंकि यह क्षेत्र चुनौतीपूर्ण माना जाता है। पिछले ढाई वर्षों में, मध्य प्रदेश पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की। कई इनामी नक्सलियों को मार गिराया गया और कई अन्य को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, मध्य प्रदेश एटीएस ने राष्ट्र विरोधी और आतंकवादी तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की। मध्य प्रदेश पुलिस ने डिजिटल समन तामील करने में भी महत्वपूर्ण प्रगति की। लगभग 2 लाख से अधिक समन डिजिटली तामील किए गए। यह मध्य प्रदेश पुलिस की कार्यकुशलता और तकनीकी प्रगति का प्रमाण है।

Advertisment

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में जल्द होंगे छात्र संघ चुनाव: उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया अपडेट, छात्र नेताओं में जगी उम्मीद

नए डीजीपी कैलाश मकवाना को सौंपा बेटन

विदाई परेड के बाद वह पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहां नवनियुक्त डीजीपी कैलाश मकवाना को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए बेटन सौंपा। इसके बाद शाम से ही डीजीपी कैलाश मकवाना ने पदभार संभाल लिया है।

यह भी पढ़ें: MP NEWS : गरीबी मुक्त गांव’: कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने Raisen में किया नई योजना का ऐलान, जानें क्या कहा?

Advertisment
sudhir saxena will be the new dgp sudhir saxena ips Sudhir Saxena Police Housing Corporation Pankaj Srivastava mp next dgp sudhir saxena mp dgp sudhir saxena breaking news Kailash Makwana engineer DGP Sudhir Saxena Farewell DGP
Advertisment
चैनल से जुड़ें