Advertisment

Dewas News: खूंखार तेंदुएं से नहीं डरे ग्रामीण, साथ में लीं तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

दुआ देखते ही लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन देवास जिले में इसके उलट लोग बिना खौफ तेंदुए की सवारी और उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

author-image
Agnesh Parashar
Dewas News: खूंखार तेंदुएं से नहीं डरे ग्रामीण, साथ में लीं तस्वीरें, जानिए पूरा मामला

देवास। तेंदुआ देखते ही लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन देवास जिले में इसके उलट लोग बिना खौफ तेंदुए की सवारी और उसके साथ सेल्फी लेते नजर आए। आपको सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये हकीकत है।

Advertisment

मंदिर के पास  दिखाई दिया तेंदुआ

टोंकखुर्द के थाना पीपलरावां क्षेत्र में प्रसिद्ध मां बिजासनी माता मंदिर के पास एक तेंदुआ दिखाई दिया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे ग्रामीणों को तेंदुआ दिखा।देखने से लग रहा था कि तेंदुआ बीमार है। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ ने उसे पकड़ लिया।

इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने उस पर सवारी भी की।हालांकि इस दौरान तेदुएं ने किसी पर भी हमला नहीं किया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।

रिहायशी इलाके में दिखा मगरमच्छ

मंदसौर। जिले के ग्राम बुढा में मगरमच्छ के देखे जाने से लोगों में हड़कंप मच गया। यहां पर  रिहायशी इलाके में एक बड़ा मगरमच्छ घुस गया था। बताया गया है कि इसकी लबांई 10 से 12 फीट थी। घटना की जानकारी लगत है ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची जिसके द्वारा मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया है। रेस्क्यू करने के बाद मगरमच्छ पिंजरे बंद करके चंबल नदी में छोड़ा गया है।

Advertisment

केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में करोड़ों के गबन का मामला

उज्जैन के केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए करोड़ों रुपये के गबन कांड के पीड़ित जेलकर्मी मंगलवार को CM से मिलने हेलीपेड पहुंचे।जहां मुलाकात के दौरान एक जेल प्रहरी मे रोते हुए सीएम से कहा कि दीपावली के बाद उसकी बेटी की शादी है।

लेकिन शादी के लिए जोड़े गए रुपये GPF गबन कांड में चले गए है।शासन ने आश्वासन दिया था कि सरकार उनके रुपये देगी। लेकिन अभी तक पैसे नहीं मिले है।इस पर CM ने कहा रोओ मत, तुम्हारा भाई तुम्हारे साथ खड़ा है, जल्द ही रुपये मिलेंगे।

सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे कलेल्ट्रेट

रतलाम। जिले में सिंधी समाज के पंचायत (समिति) का विवाद गरमा गया है। अब संस्था के साथ सिंधी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में कलेल्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। यहां पर समाज के लोगों के द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।

Advertisment

ये है पूरा मामला

दरअसल,सिंधी समाज पंचायत अध्यक्ष आर के सतवानी और अन्य सदस्यों ने बताया , की 2018 में हुए एक आयोजन का बचा पैसा समाज के आयोजक प्रभारी के पास था, लेकिन कोरोंना काल मे उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी कविता से इस राशि को संस्था में वापस जमा करवाने को लगातार कहा  जा रहा था। लेकिन उन्होंने संस्था में पैसा तो जमा नहीं किया उल्टा सिंधी समाज के पंचायत अध्यक्ष पर ही झूठा मुकदमा लिखवा दिया गया।

इसिलए हमनें आज कलेक्टर एसपी को समाज के लोगों के साथ जानकारी देकर अवगत करवाकर मांग की है कि झूठी शिकायत पर भी करवाई हो और संस्था की राशि भी वापस दिलवाई जाए।

देवास न्यूज, मंदसौर न्यूज, मप्र न्यूज, उज्जैन न्यूज, रतलाम न्यूज, तेंदुआ देवास में, Dewas News, Mandsaur News, MP News, Ujjain News, Ratlam News, Leopard in Dewas

Advertisment
रतलाम न्यूज़ मप्र न्यूज मंदसौर न्यूज़ देवास न्यूज़ तेंदुआ देवास में उज्जैन न्यूज़ ujjain news ratlam news MP news mandsaur news Leopard in Dewas dewas news
Advertisment
चैनल से जुड़ें