Advertisment

Omkareshwar Jyotirlinga Temple: रेलवे का श्रद्धालुओं को तोहफा, जल्द ही ट्रेन से ओंकारेश्वर पहुंच सकेंगे

Omkareshwar Jyotirlinga Temple: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है।

author-image
Bansal news
Omkareshwar Jyotirlinga Temple: रेलवे का श्रद्धालुओं को तोहफा, जल्द ही ट्रेन से ओंकारेश्वर पहुंच सकेंगे

Omkareshwar Jyotirlinga Temple: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। जल्द ही उन्हें रेल सेवाएं मिलेगी। मंदिर से दस किमी दूर पहले मोरघड़ी गांव में रेलवे स्टेशन बनाया जा रहा है, जिसका 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।

Advertisment

रतलाम मंडल ने स्ट्रेशन से ट्रेन संचालन के लिए मार्च 2025 तक का लक्ष्य तय किया है। इस लिए तेजी से काम किया जा रहा है। जनवरी-फरवरी तक यात्री सुविधाएं पूरी कर ली जाएंगी।
सनावद से ओंकारेश्वर रोड स्टेशन से जुलाई में कमीशन ऑफ रेलवे सेफ्टी दल द्वारा निरीक्षण रिपोर्ट दी जा चुकी है। स्टेशन को मंदिर के डिजाइन पर तैयार किया जा रहा है।

गांव में जाने के लिए अंडर पास बनाया गया

नया स्टेशन पुराने रेलवे स्टेशन से 1.3 किमी ओर मोगघड़ी गांव में डेवलप किया जा रहा है। स्टेशन जमीनी सतह से दो मीटर ऊंचाई पर बन रहा है। रेलवे स्टेशन के अंदर से गांव में जाने के लिए अंडर पास भी बनाया गया है। साथ ही प्लेटफार्म पर जाने के लिए सब-वे बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, नए साल में बढ़ेगा 3 फीसदी महंगाई भत्ता

Advertisment

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

प्लेटफार्म पर जाने के लिए लिफ्ट और सीढियां रहेगी। यात्रियों को पार्किंग, रिटायरिंग रूम, वेटिंग हॉल, फूड प्लाजा और स्टाल की सुविधाएं मिलेंगी।

स्टेशन पर दो प्लेटफार्म होंगे

स्टेशन रतलाम मंडल में नई डिजाइन से बनाया जा रहा है। स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाएं गए हैं। तीन रेल लाइन बिछाई गई हैं। अंडरपास का उपयोग कर प्लेटफार्म-1 पर जा सकेंगे। स्टेशन भवन दो मंजिला है। ग्राउंड फ्लोर पर बुलिंग ऑफिस और यात्री सुविधाएं होंगी।

बता दें जुलाई में सनावद में ओंकारेश्वर रोड स्टेशन के बीच 5.4 किमी रेल खंड पर ट्रेन का स्पीड ट्रायल किया गया था। मार्च तक ट्रेन संचालन शुरू होगा।

Advertisment

मोरटक्का के पास रेलवे स्टेशन फाटक को खत्म कर अंडरपास बनाया गया है, जिसका 90 फीसदी काम हो गया है। स्टेशन शुरू होते ही इसी अंडरपास से यातायात गुजरेगा।

यह भी पढ़ें: MP में पशुपालन विभाग बेचेगा गाय की बछिया, पालन और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने होंगे कोर्स

Omkareshwar Railway Temple Omkareshwar Jyotirlinga Temple Omkareshwar Jyotirlinga Mandir MP news
Advertisment
चैनल से जुड़ें