Advertisment

Mahakal Bhasmarti: नए साल पर महाकाल की भस्म आरती नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु , ये है कारण

Mahakal Bhasmarti: महाकाल मंदिर में नए साल पर सामान्य दर्शनार्थियों के साथ ही बाहर के श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ जाती है।

author-image
Bansal news
Mahakal Bhasmarti: नए साल पर महाकाल की भस्म आरती नहीं कर पाएंगे श्रद्धालु , ये है कारण

Mahakal Bhasmarti: महाकाल मंदिर में नए साल पर सामान्य दर्शनार्थियों के साथ ही बाहर के श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ जाती है।  लेकिन, इस बार उन भक्तों को मायूसी हाथ लगेगी, जो नए साल के पहले दिन या उसके आसपास के दिनों में भस्म आरती में लाइन परमिशन के माध्यम से शामिल होना चाहते हैं।

Advertisment

दरअसल मंदिर समिति की वेबसाइट पर 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक ऑनलाइन परमिशन फूल हो चुकी है।  हालांकि, भक्तों की सुविधा के लिए समिति ने चलित भस्म आरती की व्यवस्था की है।

भस्म आरती की आनलाइन बुकिंग ब्लाक

क्रिसमस से लेकर नव वर्ष तक बड़ी संख्या में बाबा महाकाल के भक्त महाकाल मंदिर पहुंचते हैं। इस बार भी लाखों भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुचेंगे। महाकाल मंदिर आने वाले भक्त भस्म आरती(Mahakal Bhasmarti) में जरूर शामिल होना चाहते हैं।

संबंधित खबर :

MP Ujjain News: बाबा महाकाल की निकलेगी शाही सवारी, 101 कलाकारों ने तैयार किए 51 भजन

Advertisment

लेकिन एक महीने पहले ही 25 दिसंबर से पांच जनवरी तक ऑनलाइन परमिशन बुक हो चुकी है। ऐसे में उन भक्तों को निराशा हाथ लगेगी, जो छुट्टियों के दिनों में या फिर नया साल बाबा महाकाल की भस्म आरती(Mahakal Bhasmarti) में शामिल होकर मनाना चाहते हैं।

चलित लाइन के जरिए कराए जाएंगे भक्तों को दर्शन

सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि ऑनलाइन परमिशन नहीं मिलने से भक्तों को निराश होने की जरूरत नहीं है।  उन सभी भक्तों को चलित भस्म आरती(Mahakal Bhasmarti) में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।  इसके लिए 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक कार्तिक मंडपम को खाली रखकर चलित भस्म आरती की व्यवस्था की जाएगी।

संबंधित खबर :

Ujjain Mahakal Mandir: महाकाल परिसर में पहले हुआ शुद्धिकरण, उसके बाद हुई बाबा की भस्म आरती

Advertisment

जिससे हजारों भक्त सुबह होने वाली भस्म आरती(Mahakal Bhasmarti) के दर्शन कर सकेंगे। अभी कुल 1700 भक्त रोजाना नंदी हॉल, गणेश मंडपम और कार्तिक मंडपम में बैठकर भस्म आरती(Mahakal Bhasmarti) में शामिल होते हैं। जिसमें 400 भक्तों को ऑनलाइन दर्शन का लाभ मिलता है।

ये भी पढ़ें:

Astronomical Event: आज होती है साल की सबसे लम्बी रात और सबसे छोटा दिन, जाने इसके पीछे का विज्ञान

CG News: नक्सलियों ने किया 22 दिसंबर को भारत बंद का आह्वान, यातायात ठप

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

Advertisment

Top News Today: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी, LPG सिलेंडर 39.50 रुपए सस्‍ता

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: पुंछ में सेना के वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 5 जवान शहीद, PAFF ने ली हमले की जिम्मेदारी

ujjain Online Registration Close New Year Mahakal Visit Mahakaleshwar Mahakal Bhasmarti mahakal madhya pradesh hindi news Devotees of Mahakal
Advertisment
चैनल से जुड़ें