Devendra Chaurasia Hatyakand: विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह ने किया सरेंडर, वीडियो वायरल, पुलिस कर रही जांच

Devendra Chaurasia Hatyakand: पथरिया विधानसभा की बसपा सीट से विधायक रामबाई सिंह परिहार के पति गोविंद सिंह परिहार ने खुद को सरेंडर कर दिया है। भिंड के बस स्टैंड पर खुद को सरेंडर किया है। इस बात की पुष्टि पथरिया विधायक रामबाई ने भी की है। साथ ही कुछ ही देर में मीडिया से भी करेंगी। विधायक पति गोविंद सिंह ने जारी किया था वीडियो। इस वीडियो में विधायक पति गोविंद सिंह खुद को भिंड में 27 मार्च को सरेंडर करने की बात की है।
गौरतलब है कि करीब 2 महीने पहले ही हटा न्यायालय ने विधायक पति का नाम फिर से FIR में शामिल कर उसे आरोपित माना था और उसके बाद से ही आरोपित गोविंद सिंह फरार है। हालांकि अभी तक पुलिस दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इसी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई है। अभी तक पुलिस 13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है। साथ ही छापेमारी के साथ औसतन रोजाना 50 लोगों से पूछताछ भी की जा चुकी है। इसके बाद भी 50 हजार रुपए का इनामी आरोपी गोविंद सिंह पुलिस के शिकंजे से बच रहा है। अब इस वीडियो के वायरल होने की सत्यता पर दमोह पुलिस जांच कर रही है।
दो साल पहले हुई थी हत्या…
बता दें कि कांग्रेस नेता देवेंद्र चौरसिया की हत्या 2019 में मार्च महीने में हुई थी। यहां 3-4 कारों में लोग भरकर आए और देवेंद्र चौरसिया को मौत के घाट उतार दिया था। इस केस में दमोह जिले की पथरिया सीट से विधायक रामबाई के पति गोविंद सिंह और उनके देवर का नाम भी सामने आया था।