Advertisment

Vivah Muhurat 2025: इस बार देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य की चाल डालेगी अड़ंगा, इस दिन से शुरू होंगे विवाह

Dev Uthani Ekadashi Viviah Muhuat 2025: इस बार देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य की चाल डालेगी अड़ंगा, इस दिन से शुरू होंगे विवाह dev-uthani-ekadashi-vivah-muhurat-2025-badi-gyaras-16-nov-surya-gochar-vrashchik-rashi-parivartan-astro-hindi-news-pds

author-image
Preeti Dwivedi
Vivah Muhurat 2025: इस बार देवउठनी एकादशी पर नहीं बजेगी शहनाई, सूर्य की चाल डालेगी अड़ंगा, इस दिन से शुरू होंगे विवाह

Dev Uthani Ekadashi Vivah Muhurat 2025: आमतौर पर देवउठनी एकादशी से विवाह मुहूर्त की शुरुआत मानी जाती है। लेकिन बीते साल की तरह इस बार भी ऐसा नहीं हो पाएगा। इस बार बड़ी ग्यारस पर शादियां नहीं होगीं। ऐसा सूर्य की चाल के कारण हो रहा है।

Advertisment

हिन्दू पंचांग के अनुसार ग्यारस के बाद शादियां कब शुरू होंगी, इस सूर्य कब वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से।

देवउठनी ग्यारस 2025 कब है

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस बार देवउठनी ग्यारस 1 नवंबर 2025 शनिवार को आ रही है। इस दिन माता तुलसी और भगवान विष्णु का विवाह संपन्न होगा। धर्म शास्त्र के अनुसार इस दिन बिना किसी मुहूर्त के विवाह संपन्न हो जाता है।

इस दिन से मौसमी फलों में आवंला, हरी सब्जियां, भाजी, बेर आदि का सेवन किया जाने लगता है।

Advertisment

देव उठनी एकादशी पर शादियां क्यों नहीं हैं

publive-image

आम तौर पर विवाह के लिए कुंडली में सूर्य की चाल देखी जाती है। जब ​तक ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस बार देवशयनी एकादशी पर विवाह नहीं (Shadi ke Muhurat 2025 in Hindi) होंगे। इसका कारण सूर्य की चाल होगी।

दरअसल जब सूर्य वृश्चिक राशि (Vrishchik me Surya ka Gohcar 2025) में नहीं होते, जब शादियां शुरू नहीं होती। इस बार देवउठनी एकादशी 1 नवंबर को है, इस दौरान सूर्य तुला राशि में रहेंगे, जबकि 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।

यही कारण है कि इस बार देवउठनी एकादशी पर शादियां नहीं होंगी। जैसे ही सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, शादियां शुरू हो जाएंगीं।

Advertisment

खरमास में नहीं होती शादियां

publive-image

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार जब धनु संक्रांति (Dhanu Sankranti 2025 me Kab hai) होती है। यानी जब सूर्य धनु संक्रांति में होते हैं तो इस दौरान किसी भी तरह के शुभ काम नहीं किए जाते। इस महीने को खरमास, पूष का महीना भी कहते हैं। इस एक महीने में शादियां नहीं होती हैं।

क्या होता है देव शयन (Kya Hota Hai Dev Shayan)

publive-image

देव शयन का अर्थ है भगवान विष्णु के सोने का समय। इस समय को चौमासा भी कहते हैं। कहा जाता है कि भगवान इन 4 महीनों में पाताल लोक में बलि के द्वार पर विश्राम करते हैं।

यह समय अषाढ शुक्ल पक्ष की एकादशी से प्रारंभ होकर कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक का होता है। भगवान विष्णु कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को क्षीरसागर से लौटते हैं। इसे देवउठनी एकादशी भी कहते हैं।

Advertisment

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी और कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव उठनी एकादशी भी कहते हैं। इस समय के अंतराल में विवाह आदि शुभ कार्यों के मुहूर्त पूरी तरह से बंद रहते हैं।

pandit ram govind shastri

नोट: इस लेख में दी गई जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले ​विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Vivah Muhurat 2025 astro-hindi-news dev uthani ekadashi 2025 badi gyaras 16 nov 2025 surya gochar 2025 vrashchik rashi parivartan 2025
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें