Advertisment

Dev Uthani Ekadashi 2022: देव उठनी एकादशी पर तुलसी पर चढ़ाना न भूलें ये खास चीजें, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

author-image
Preeti Dwivedi
Dev Uthani Ekadashi 2022: देव उठनी एकादशी पर तुलसी पर चढ़ाना न भूलें ये खास चीजें, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

नई दिल्ली। Dev Uthani Ekadashi 2022:  इस वर्ष देवउठनी एकादशी का त्योहार 4 नवंबर यानि मनाया जाएगा। Tulsi Remedies:इस दिन को तुलसी विवाह के रूप में जाना जाता है। कहते हैं इस दिन तुलसी जी से जुड़े कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन भर तंगी नहीं आती। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं क्या हैं वे खास उपाय पंडित राम गोविंद शास्त्री से।

Advertisment

चुनरी —
देव उठनी एकादशी के दिन तुलसी विवाह होता है। इस दिन मां तुलसी और भगवान सालिग राम का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन तुलसी जी के पौधे पर लाल रंग की चुनरी अर्पित जरूर अर्पित करना चाहिए। ध्यान रखें चुनरी चढ़ाते समय इस मंत्र का जाप जरूर जाप करें।

महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते।

ऐसी मान्यता है कि इस मंत्र के साथ मैया को तुलसी जी को चुनरी अर्पित करने से तुलसी मां और भगवान शालीग्राम जल्दी खुश होकर हमें सुख-शांति और धन-वैभव की प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।

Advertisment

घी का दीपक —
तुलसी जी को मां लक्ष्मी का रूप माना गया है। ऐसे में यदि आप भी मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो एकादशी के दिन तुलसी जी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना न भूलें। साथ ही नियमित रूप से तुलसी के समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। पर देवउठनी एकादशी के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए।

कच्चा दूध —
आपको बता दें तुलसी से जुड़े तीसरे उपाय में कच्चे दूध को बेहद खास माना गया है। अगर आप भी तुलसी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको तुलसी में कच्चा दूध जरूर अर्पित करना चाहिए। तुलसी विवाह के दिन तुलसी में थोड़ा कच्चा दूध जरूर अर्पित करें। साथ ही ऐसा करते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:' का उच्चराण जरूर करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी के साथ—साथ भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनती है।

पीला धागा —
एक चौथा उपाय है जो तुलसी विवाह के दिन जरूर करना चाहिए। इस दिन पीले रंग का धागा लें। इसे शरीर की लंबाई के जितना काट कर इसमें 108 गांठे लगा लें। फिर इसे अपनी मनोकामना कहते हुए तुलसी के पौधे में बांध दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से इससे मन की मुराद पूरी होती है। मनोकामना पूरी होने पर इसे जल में बहा देना चाहिए।

Advertisment

लाल धागा —
लाल रंग का कलावा भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के लिए खास माना जाता है। इसे तुलसी विवाह के दिन तुलसी के पौधे में जरूर बांधना चाहिए।

देव उठनी एकादशी कब है 2022 देव उठनी एकादशी 2022 तुलसी विवाह 2022 when is dev uthani ekadashi 2022 tulsi vivah upay tulsi vivah remedies Tulsi Vivah 2022 Date Tulsi Vivah 2022 tulsi upay tulsi remedies for dev uthani ekadashi 2022 tulsi remedies dev uthani ekadashi kab hai 2022 dev uthani ekadashi 2022 date Dev Uthani Ekadashi 2022 :
Advertisment
चैनल से जुड़ें