Advertisment

Dev Anand Bungalow: बिक गया मशहूर एक्टर देवआनंद का आशियाना, इतने करोड़ में हुई डील

एक्टर का 1950 में बना जुहू स्थित बंगला 400 करोड़ में बंगला बिक गया है इसकी जगह पर अब 22 मंजिला का टावर बनेगा।

author-image
Bansal News
Dev Anand Bungalow: बिक गया मशहूर एक्टर देवआनंद का आशियाना, इतने करोड़ में हुई डील

Dev Anand Bungalow Sold: हिंदी सिनेमा के बेहतरीन सितारों में से एक दिवंगत मशहूर एक्टर देवआनंद का नाम सामने आता है जहां पर उनकी स्टाइल को आज भी याद कर फैंस कॉपी करते नजर आते है वही उनकी फिल्में सदाबहार रही है। हाल ही में एक्टर का 1950 में बना जुहू स्थित बंगला 400 करोड़ में बंगला बिक गया है इसकी जगह पर अब 22 मंजिला का टावर बनेगा।

Advertisment

इतनी बड़ी कीमत में बिका बंगला

आपको बताते चलें, देवआनंद के जुहू स्थित इस बंगले को एक रियल स्टेट कंपनी ने 400 करोड़ में खरीदा है। यहां पर बंगले को लेकर डील हो चुकी है और फिलहाल पेपर वर्क का काम चल रहा है। बताया जाता है कि, देव आनंद का बंगला प्राइम लोकेशन जुहू में स्थित है, जो इंडस्ट्रियल लोकेलिटी है।

बेचने के पीछे की वजह है कि, उनके बेटे सुनील यूएस में रहते हैं और बेटी मां कल्पना के साथ ऊटी में रहती है। मुंबई में उनके बंगले की केयर करने वाला कोई नहीं है, जिसकी वजह से उनके परिवार को ये बंगला बेचने का फैसला लेना पड़ा। एक जमाने में दिलीप कुमार और राजेश खन्ना जैसे सितारे मुंबई की प्राइम लोकेशन बांद्रा में रहते थे, उस समय पर देव आनंद ने जुहू में अपना बंगला बनाया था।

बंगले को लेकर देव ने कहा था ये

आपको बताते चलें, देव आनंद ने कहा था, "मैंने 1950 में अपना जुहू का घर बनाया था। उस समय पर जुहू एक छोटा सा गांव था, जिसके आसपास जंगल ही जंगल था। मुझे वह पसंद आया, क्योंकि मुझे अकेले रहना पसंद है। लेकिन अब जुहू पहले की तरह नहीं रहा है, यहां पर बहुत ज्यादा भीड़ होती है, खासकर संडे को तो बहुत क्राउड रहता है"।

Advertisment

ये भी पढ़ें

MP Rojgar Divas: 20 नहीं, अब 22 सितंबर को मनेगा राज्य स्तरीय रोजगार दिवस, 70 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार 

‘मंज़िल’ पाने में करना पड़ रहा है मुश्किलों का सामना, तो पढ़ें ये Motivational Quotes, आसन हो जाएगा सफर

CG Elections 2023: भटगांव विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018…

Vastu Tips: घर में ये पांच चीजें रखने से आती है बरकत, कौन सी हैं वे चीजें

Advertisment

dev anand Juhu Bunglow, Dev Anand Bungalow Deal, dev anand news, dev anand bungalow news, dev anand Juhu bungalow, dev anand bungalow sold for 400 cr, dev anand house,

Dev Anand Bungalow Deal dev anand bungalow news dev anand bungalow sold for 400 cr dev anand house dev anand Juhu bungalow dev anand Juhu Bunglow dev anand news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें