Advertisment

Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, इन दो नेताओं ने थामा BJP का साथ

मंगलवार को महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

author-image
Bansal News
Rajasthan Assembly Elections 2023: चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक उलटफेर, इन दो नेताओं ने थामा BJP का साथ

नई दिल्ली। Rajasthan Assembly Elections 2023  राजस्थान विधानसभा चुनाव से कुछ हफ्ते पहले मंगलवार को महाराणा प्रताप सिंह के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ और करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी के पुत्र भवानी सिंह कालवी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

Advertisment

दोनों नेताओं ने बीजेपी की तारीफ की

दोनों ने भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने पार्टी की सराहना की। मेवाड़ ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना चाहिए।

https://twitter.com/i/status/1714179026233999598

मेघवाल ने कही बात

मेघवाल ने विश्वास जताया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस को बेदखल कर भाजपा को सत्ता में लाएगी। कालवी एक मशहूर पोलो खिलाड़ी भी रहे हैं, जबकि मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ से भाजपा के टिकट पर सांसद बने थे। दोनों राजपूत समुदाय से हैं।

Rajasthan assembly polls 2023 Rajasthan assembly polls rajasthan assembly elections 2023 rajasthan assembly elections bjp Ashok Gehlot
Advertisment
चैनल से जुड़ें