Advertisment

Ram Rahim: एक बार फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा प्रमुख Ram Rahim, 40 दिन की मिली है पेरोल

Ram Rahim: एक बार फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा प्रमुख Ram Rahim, 40 दिन की मिली है पेरोल Ram Rahim: Dera Sacha chief Ram Rahim came out of jail once again, got parole for 40 days

author-image
Bansal News
Ram Rahim: एक बार फिर जेल से बाहर आया डेरा सच्चा प्रमुख Ram Rahim, 40 दिन की मिली है पेरोल

Ram Rahim: दुष्कर्म और हत्या के दोषी डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। 40 दिन की पैरोल पर हरियाणा के रोहतक स्थित सुनारिया जेल से राम रहीम सिंह को रिहा किया गया।

Advertisment

जानकारी के अनुसार, अपनी पैरोल अवधि के दौरान डेरा प्रमुख के 25 जनवरी को पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह की जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होने की संभावना है। आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ सुरक्षा घेरे में गुरमीत राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल से लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश की बागपत पुलिस बरनावा आश्रम पहुंची। जानकारी के मुताबिक, गुरमीत राम रहीम के साथ उनकी गोद ली हुई बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आए हैं।

सरकार नरम रवैया अपना रही

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि डेरा प्रमुख को ‘बार-बार’ पैरोल दी जा रही है, लेकिन 'बंदी सिंह' (सिख कैदियों) के साथ न्याय नहीं किया जा रहा है। उनका दावा है कि वे अपनी सज़ाएं पूरी करने के बाद भी जेलों में बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिखों के साथ हमदर्दी दिखाने के बजाय बलात्कार और हत्या के दोषी पर नरम रवैया अपना रही है।

20 साल जेल की सज़ा काट रहा

बता दें कि दो शिष्याओं से बलात्कार के जुर्म में डेरा सच्चा सौदा (Dera Sacha Sauda) प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Ram Rahim) 20 साल के जेल की सज़ा काट रहा है। उसे तीन महीने पहले भी 40 दिन की पैरोल दी गई थी जो 25 नवंबर को खत्म हुई थी। उस समय भी वह 14 अक्टूबर को जेल से छूटने के बाद बरनावा आश्रम गया था। जिसमें ‘सत्संग’ के कई ऑनलाइन सत्र आयोजित किए थे। अक्टूबर की पैरोल से पहले डेरा प्रमुख जून में एक महीने की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। इसके अलावा, उसे पंजाब विधानसभा चुनाव से 2 सप्ताह पहले सात फरवरी 2022 से तीन सप्ताह की पैरोल दी गई थी।

Advertisment
sunaria jail Rohtak ram rahim parole Ram Rahim news ram rahim hindi news Ram Rahim Dera Sacha Sauda
Advertisment
चैनल से जुड़ें