CG News: स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर उप मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, कही ये बात

छत्तीसगढ़ में सत्ता वापसी के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार शाम पहली बार दुर्ग पहुंचे। उन्होंने दुर्ग स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका,

CG News:  स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर उप मुख्यमंत्री ने किया पलटवार, कही ये बात

CG News: छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता वापसी के बाद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा मंगलवार शाम पहली बार दुर्ग पहुंचे। पहले वो दुर्ग स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका, फिर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे।

जहां भाजपा पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भव्य स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए धर्म विरोधी बयान को लेकर हमला बोला है।

उप मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के प्रथम दुर्ग आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों ने उनका ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया।

जैसे ही उप मुख्यमंत्री का काफिला भाजपा दुर्ग जिला कार्यालय पहुंचा. तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की।

सभी भाजपा पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

संबंधित खबर:

CG Cabinet Minister: मंत्रिमंडल विस्तार के 6 दिन बाद भी नहीं हुआ विभागों का बंटवारा, दिल्ली से सुलझेगा पेंच

मोर्य के बयान पर कही ये बात

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वामी प्रसाद मोर्य के हिन्दू विरोधी बयान पर कहा कि "स्वामी प्रसाद मौर्य की सोच के बारे में क्या कहना। आप खुद सोचे उनके बयान के बारे में आपका हृदय क्या कहता है।"

"अगर इतना ही बोलना है तो किसी के और के बारे में बोल कर दिखाएं। सिर तन से जुदा हो जाएगा।"

स्वामी प्रसाद ने दिया था हिन्दू विरोधी बयान

बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए हिन्दू धर्म पर बयान दिया था.

स्वामी प्रसाद मोर्य ने कहा था कि "हिन्दू धर्म एक धोखा है, वैसे भी 1995 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं, ये लोगों के जीवन जीने की शैली है"।

ये भी पढ़ें: 

MPPSC NEWS: एमपीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2019 का फाइनल रिजल्ट जारी, 87% पास, 13% का रिजल्ट रोका

CG NEWS: दुबई में सौरभ चंद्राकर नजरबंद, हजारों करोड़ के घोटालेबाज को जल्द लाया जा सकता है भारत

 Israel Embassy Blast: दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पीछे धमाके की खबर, जांच में जुटी पुलिस, बरामद हुआ लेटर

MP NEWS: सीएम मोहन यादव को नए प्लेन के लिए करना होगा 2 साल का इंतजार, जानिए कहां फंस रहा पेंच

Top Hindi News Today: मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव से होगी ED की पूछताछ; महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर लाया जाएगा भारत; विनेश फोगाट भी लौटाएंगी अवॉर्ड

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article