Advertisment

laxmikant parsekar quit BJP: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से नाराज गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर छोड़ेंगे पार्टी

अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

author-image
Bansal news
laxmikant parsekar quit BJP: टिकट नहीं मिलने पर भाजपा से नाराज गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर छोड़ेंगे पार्टी

पणजी। अगले महीने के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा टिकट नहीं देने से नाराज, गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पारसेकर ने शनिवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ पार्टी से इस्तीफा दे देंगे।

Advertisment

 पार्टी में नहीं रहना चाहतेपारसेकर

65 वर्षीय नेता ने कहा कि वह पार्टी में नहीं रहना चाहते हैं और आज शाम तक अपना त्यागपत्र औपचारिक रूप से सौंप देंगे। पारसेकर फिलहाल आगामी गोवा चुनाव के लिए भाजपा की घोषणा-पत्र समिति के प्रमुख हैं और पार्टी को कोर समिति के भी सदस्य हैं।

मांद्रेम से दयानंद सोपते को दिया टिकट

भाजपा ने मांद्रेम विधानसभा सीट के लिए मौजूदा विधायक दयानंद सोपते को नामांकित किया है। इस सीट का पारसेकर ने 2002 से 2017 के बीच प्रतिनिधित्व किया था। सोपते ने 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर पारसेकर को हराया था लेकिन 2019 में नौ अन्य नेताओं के साथ सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे। 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे पारसेकर  पारसेकर ने कहा, “फिलहाल, मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैं आगे क्या करुंगा, इसका फैसला बाद में करुंगा।” उन्होंने कहा कि सोपते मांद्रेम में मूल भाजपा कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर रहे हैं जिससे उनके भीतर व्यापक असंतोष है। पारसेकर 2014 से 2017 के बीच गोवा के मुख्यमंत्री थे। उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बाद राज्य का मुख्यमंत्री चुना गया था।

राज्य में विधानसभा की 40 सीट

भाजपा ने 14 फरवरी के गोवा विधानसभा चुनाव के लिए 34 प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। राज्य में विधानसभा की 40 सीट हैं।

Advertisment

manohar parrikar simplicity manohar parrikar sick manohar parrikar latest manohar parrikar laxmikant parsekar speech laxmikant parsekar quit BJP laxmikant parsekar news laxmikant parsekar modi laxmikant parsekar latest laxmikant parsekar interview laxmikant parsekar funny laxmikant parsekar laksmikant parsekar head on with laxmikant parsekar Goa News in Hindi Goa News goa cm laxmikant parsekar goa chief minister laxmikant parsekar cm laxmikant parsekar bjp's ally in goa mgp demands cm laxmikant parsekar's ouster
Advertisment
चैनल से जुड़ें