Advertisment

Dengue Outbreak: राजधानी में 400 के पार पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, बीते रोज मिले इतने नए मरीज

Dengue Outbreak: राजधानी में 400 के पार पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, बीते रोज मिले इतने नए मरीजDengue Outbreak: The number of dengue patients in the capital crossed 400, so many new patients were found last day

author-image
Bansal News
Dengue Outbreak: राजधानी में 400 के पार पहुंची डेंगू मरीजों की संख्या, बीते रोज मिले इतने नए मरीज

रायपुर। राजधानी में डेंगू का कहर लगातार जारी, बीते 24 घंटे में यहां डेंगू के 17 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद यहां कुल मरीजों की संख्या 424 हो गई है। जानकारी के अनुसार यह 17 मरीज रायपुर शहर के अलग-अलग इलाकों में मिले हैं। इसमे सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज राजभवन से सामने आए हैं। जिन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है उनमें 10 साल से लेकर 75 वर्ष तक के लोग शामिल है। बता दें कि डेंगू से अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की भी पूरी तैयारी है। जिला अस्पतालों में मरीजों के लिए वार्ड बनाए गए हैं। यहां डेंगू के कुल 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। राजधानी रायपुर के कई इलाके डेंगू की चपेट में आ चुके हैं जिसमें ऑफिसर्स कॉलोनी, रायपुर,रामनगर और रामसागर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में राजधानी का रामनगर पहले स्थान पर है।

Advertisment

डेंगू से चार लोगों की मौत
राजधानी रायपुर में डेंगू का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। हालही में डेंगू से मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं कुछ दिनों पहले भी एक बच्ची समेत दो लोगों ने डेंगू से दम तोड़ा था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अभी तक किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की है। दरअसल राजधानी में डेंगू से पहली मौत का मामला 29 जून को रामनगर में रहने वाली 13 वर्ष बच्ची का दर्ज हुआ है। वहीं दूसरी मौत का मामला चूणामणि वार्ड निवासी महेश पनिका की 13 वर्षीय बेटी की हुई है। तीसरी मौत का मामला लमकेनी निवासी एक व्यक्ति का आया है। जिनकी राजधानी के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पल्ला झाड़ते दिखाई दे रहा है।

इस इलाके को बनाया था हॉटस्पॉट
रायपुर में डेंगू से सबसे प्रभावित इलाका में से एक है रामनगर, यहां अब तक के सबसे ज्यादा डेंगू के मामले सामने आए हैं। कुछ दिनों पहले रामनगर में 7 दिनों में डेंगू के कुल 40 मामले सामने आए थे। जिसके बाद रामनगर इलाके में सबसे ज्यादा डेंगू मरीज सामने आने के बाद इस जगह को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है । जानकारी के मुताबिक रामनगर में डेंगू के अब तक 50 से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं,जो पिछले वर्ष की तुलना में सबसे ज्यादा है।

raipur Pradesh Breaking Hindi people not supporting the corporation for cleaning One more death due to dengue news mp latest News mp hindi news in hindi news hindi news breaking News MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi mp politics MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi MP Live news mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp breaking mosquito borne disease Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh identify Madhya In Hindi In Hindi HindiThere Hindi Raipur Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Hindi mp news Health Department Headlines due to getting 22 new patients in a day dengue confirmed Child Rape chattisgarh Breaking News breaking bi big breaking
Advertisment
चैनल से जुड़ें