Advertisment

Dengue in MP: डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए अभियान रहेगा जारी, उच्च न्यायालय ने दिये निर्देश

Dengue in MP: डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए अभियान रहेगा जारी, उच्च न्यायालय ने दिये निर्देश Dengue in MP: Campaign to stop the spread of dengue will continue, High Court directs

author-image
Bansal News
Dengue Outbreak: दिल्ली-एनसीआर के 43 प्रतिशत लोगों को हुआ डेंगू! सर्वेक्षण में खुलासा

जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने जबलपुर के जिलाधिकारी और नगर निगम आयुक्त को शहर में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए विभिन्न तरीकों से लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

Advertisment

मुख्य न्यायाधीश एम रफीक और न्यायमूर्ति पीके कौरव की खंडपीठ ने कहा, ‘‘ हम जबलपुर के जिलाधिकारी और नगर निगम आयुक्त को निर्देश देते हैं कि शहर में डेंगू के प्रसार को रोकने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान जारी रखें और लोगों को शिक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर होर्डिंग / पम्पलेट भी लगाएं।’’

उच्च न्यायालय ने सौरभ शर्मा की जनहित याचिका पर शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। याचिका में अधिकारियों को डेंगू जैसी बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया गया था।

मध्य प्रदेश समाचार भोपाल समाचार mp news in hindi MP High Court website MP High Court Registrar General MP High Court MP Health news madhya pradesh news madhya pradesh hindi news high court. mp high court jabalpur Dr. Prabhuram Chaudhary dengue news Dengue infection rate Dengue in MP Dengue in Jabalpur dengue in bhopal dengue attack in jabalpur Dengue attack dengue bhopal samachar bhopal news in hindi bhopal latest news Bhopal Health News bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें