Advertisment

Allahabad High Court: किन्नरों के लिए विशेष शौचालय की मांग वाली याचिका पर रिपोर्ट तलब...

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को किन्नरों के लिए किए गए कार्यों के संबंध में विवरण और स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

author-image
Bansal news
Allahabad High Court: किन्नरों के लिए विशेष शौचालय की मांग वाली याचिका पर रिपोर्ट तलब...

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को किन्नरों के लिए किए गए कार्यों के संबंध में विवरण और स्थिति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

Advertisment

अगली सुनवाई 12 जुलाई को

विशाल द्विवेदी और अन्य विधि छात्रों द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी और न्यायमूर्ति गजेंद्र कुमार ने यह आदेश पारित किया और इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख निर्धारित की।

विशेष शौचालय उपलब्ध कराए जाने की मांग

याचिकाकर्ताओं ने किन्नरों को स्वास्थ्य के अधिकार और विशेष शौचालय उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय ने नाल्सा बनाम केंद्र सरकार के मामले में 2014 में किन्नरों को थर्ड जेंडर के तौर पर मान्यता दी थी ।

Cowin Data Leak:टेलीग्राम से लीक करता था कोविन ऐप का डेटा, डेटा लीक मामले में दो पकड़े गए व्यक्ति

Advertisment

उन्हें संविधान के तहत एक नागरिक को उपलब्ध सभी अधिकारों के अलावा स्वास्थ्य अधिकार और शौचालय सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। याचिका में कहा गया है कि उनके लिए अलग शौचालय आवश्यक हैं ताकि वे यौन हमले एवं उत्पीड़न का शिकार नहीं बनें।

ये भी पढ़े :

23 June Ka Rashifal: जीवन साथी के पेट में हो सकता है कष्ट, क्या कहती है आपकी राशि

Modi US Congress address: यूक्रेन युद्ध पर खुलकर बोले पीएम मोदी,कहा यह युद्ध का नहीं संवाद और कूटनीति का युग है

Advertisment

Chhattisgarh News: कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति रद्द, जल्द जारी की जाएगी नई लिस्ट

Job Creation in Modi Govt: मोदी सरकार में अब तक 1.75 करोड़ लोगों को मिला रोजगार: मंत्री भूपेन्द्र यादव

हिंदी समाचार यूपी न्यूज बंसल न्यूज़ बड़ी खबर ताज़ा खबर बड़ी खबर खबर नवीनतम टीवी समाचार देश ताज़ा खबर देश खबर दुनिया ताज़ा खबर इलाहाबाद न्‍यूज इलाहाबाद उच्च न्यायालय इलाहाबाद आईआईटी आज हिंदी समाचार UP News top news top breaking news today news Today Hindi News national news national breaking news hindi news Bansal News Allahabad today news Allahabad news Allahabad latest news Allahabad High Court allahabad
Advertisment
चैनल से जुड़ें