Advertisment

MP Teacher Recruitment: पहली बार दो परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवार क्यों नहीं बन पा रहे शिक्षक, वर्ग 1 की भर्ती में यहां फंसा पेंच

MP Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम को पत्र लिखा है।

author-image
Rahul Sharma
MP Teacher Recruitment: पहली बार दो परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवार क्यों नहीं बन पा रहे शिक्षक, वर्ग 1 की भर्ती में यहां फंसा पेंच

   हाइलाइट्स

  • मार्च 2023 में हुई पात्रता परीक्षा
  • अगस्त 2023 में लिया सलेक्शन टेस्ट
  • दिग्विजय सिंह ने सीएम को लिखा पत्र
Advertisment

MP Teacher Recruitment: मध्य प्रदेश में उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 की शिक्षक भर्ती का विवाद गहराता जा रहा है। एमपी में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी शिक्षक भर्ती के लिए दो बार परीक्षा हुई।

योग्य उम्मीदवारों ने दोनो परीक्षा पास की, लेकिन उनकी नियुक्ति नहीं हो पा रही है। दरअसल वर्ग 1 की भर्ती में पदवृद्धि को लेकर पेंच फंसा हुआ है।

   सिर्फ 8720 पदों पर भर्ती

MP-Teacher-Recruitment-01

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा-2023 (MP Teacher Recruitment) सौलह विषयों के लिए 8720 पदों की भर्ती हेतु आयोजित की गई थी। जबकि प्रदेश में हजारों की संख्या में पद खाली हैं।

Advertisment

   35 हजार से ज्यादा पद खाली

MP-Teacher-Recruitment-Gyapan

मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर 2022 की स्थिति में वर्ग-1 (MP Teacher Recruitment) के रिक्त पदों की संख्या लगभग 35 हजार है जो वर्तमान में और अधिक बढ़ चुकी है।

   उम्मीदवारों के विरोध की ये वजह

MP-Teacher-Recruitment-manoj-dandotiya

वर्ग-1 में 8720 पद में से करीब 3 हजार पद बैकलॉग के हैं। 5720 पदों में भी अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को बगैर मापदण्ड के सम्मिलित किया गया है। इसके बाद जातिगत आरक्षण आ जाता है।

अतिथि शिक्षकों का कोटा भी है। 16 विषयों पर भर्ती होना है। ऐसे में पूरी भर्ती (MP Teacher Recruitment) ही टॉपर के बीच हो जा रही है। अन्य चयनित उम्मीदवारों के लिए कोई मौका ही नहीं है।

Advertisment

   दिग्विजय सिंह ने सीएम को लिखा पत्र

MP-Teacher-Recruitment-digvijay-singh-letter-scaled

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती यानी वर्ग-1 (MP Teacher Recruitment) के रोस्टर में पदवृद्धि को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने पत्र के ​जरिए शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के पदों में वृद्धि करके सभी चयनित शिक्षकों को अवसर देने का अनुरोध किया है।

   ट्राइबल विभाग के रोस्टर से EWS कैटेगिरी ही गायब

MP-EWS-Teacher-Recruitment-dhiraj-tiwari

एक ओर उम्मीदवार पदवृद्धि की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इसी भर्ती में ट्राइबल विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है।

Advertisment

उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती-2023 में ट्राइबल विभाग ने अपने रोस्टर में EWS कैटेगिरी (MP EWS Teacher Recruitment) को शामिल ही नहीं किया है। इससे इस वर्ग के उम्मीदवारों की नियुक्ति पर संकट गहरा गया है।

संबंधित खबर: MP EWS Teacher Recruitment: उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में ट्राइबल विभाग के रोस्टर से EWS कैटेगिरी गायब, अब इनकी नियुक्ति पर संकट!

   पहली बार एक ही भर्ती की दो परीक्षा

MP-Teacher-Recruitment-02

एमपी में पहली बार ऐसा हुआ है जब एक ही भर्ती (MP Teacher Recruitment) के लिए दो बार परीक्षा ली हो। वर्ग 1 की भर्ती के लिए मार्च 2023 में पहले पात्रता परीक्षा आयोजित की गई।

Advertisment

इसमें चयनित उम्मीदवारों ने अगस्त 2023 में सलेक्शन टेस्ट दिया। इस आधार पर वेटिंग लिस्ट जारी की गई।

संबंधित खबर: MP RTI Case: सूचना आयुक्त ने पकड़ा फिक्सिंग का रैकेट, सूचना भवन के बाहर इस तरह से चल रहा है खेल 

   ट्राइबल-स्कूल शिक्षा विभाग ने ली थी संयुक्त परीक्षा

पात्रता परीक्षा के बाद ट्राइबल विभाग ने उच्च माध्यमिक शिक्षक के 1129 पदों पर और स्कूल शिक्षा विभाग ने 7591 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 14 जुलाई 2023 से शुरू हुए थे।

Advertisment

एमपी में कुल 8,720 पदों पर भर्ती होना है। अगस्त 2023 में करीब 49 हजार 290 उम्मीदवारों ने सलेक्शन टेस्ट दिया था।

Advertisment
चैनल से जुड़ें