Advertisment

MP Election 2023: मतदान से पहले बढ़ी झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे की मांग, 12 से 15 सौ रुपए तक पहुंचे दाम

झाबुआ।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के तहत 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे की मांग बढ़ने के

author-image
Agnesh Parashar
MP Election 2023: मतदान से पहले बढ़ी झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे की मांग, 12 से 15 सौ रुपए तक पहुंचे दाम

झाबुआ।  मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों के तहत 17 नवंबर को होने वाले मतदान से पहले झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गे की मांग बढ़ने के साथ ही इसके दामों में इजाफा दर्ज किया गया है। काले रंग के पौष्टिक मांस के लिए मशहूर इस मुर्गा प्रजाति को जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स (जीआई) का तमगा हासिल है।

Advertisment

मांग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ गई

झाबुआ के कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिक डॉ. चंदन कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया,‘‘ठंड के मौसम की शुरुआत हो गई है और चुनावों का भी समय है। ऐसे में कड़कनाथ की मांग 30 से 40 प्रतिशत बढ़ गई है।’’उन्होंने बताया कि देश भर के पोल्ट्री फार्म संचालक कड़कनाथ मुर्गे की शुद्ध नस्ल के चूजों के लिए झाबुआ का रुख करते हैं।

चुनावों के दौरान बढ़ा कारोबार

इस नस्ल की शुद्धता बचाने की दिशा में काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘‘सारा सेवा संस्थान समिति’’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुधांशु शेखर ने बताया कि उनकी संस्था के चलाए जाने वाले दो किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के पोल्ट्री फार्म में चुनावों के दौरान कारोबार बढ़ गया है।

अर्थव्यवस्था का अंग हैं कड़कनाथ मुर्गे

उन्होंने बताया, ‘‘चुनावों के दौरान मांग में उछाल से कड़कनाथ के एक वयस्क मुर्गे का दाम बढ़कर 1,200 से 1,500 रुपये के बीच पहुंच गया है जो पहले 800 से 1,200 रुपये के बीच बिक रहा था। मांग बढ़ने के कारण हमें इसकी आपूर्ति तेज करनी पड़ी है।’’झाबुआ में भील आदिवासियों की बड़ी आबादी रहती है जहां मुर्गा आहार और अर्थव्यवस्था का अविभाज्य अंग है।

Advertisment

मुर्गे को स्थानीय भाषा में कहते हैं, कालामासी

आदिवासी समुदाय में देवी-देवताओं और पुरखों के लिए किए जाने वाले अलग-अलग अनुष्ठानों में मुर्गे की बलि का रिवाज है। झाबुआ मूल के कड़कनाथ मुर्गे को स्थानीय भाषा में 'कालामासी' कहा जाता है। इसकी त्वचा और पंखों से लेकर मांस तक का रंग काला होता है।

2018 में मिला था जीआई टैग

कड़कनाथ प्रजाति के जीवित पक्षी, इसके अंडे और इसका मांस दूसरी मुर्गा प्रजातियों के मुकाबले महंगी दरों पर बिकता है। जानकारों ने बताया कि दूसरी मुर्गा प्रजातियों के चिकन के मुकाबले कड़कनाथ के काले रंग के मांस में चर्बी और कोलेस्ट्रॉल काफी कम होता है, जबकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अपेक्षाकृत कहीं ज्यादा होती है।

देश की जियोग्राफिकल इंडिकेशन्स रजिस्ट्री ने वर्ष 2018 में 'मांस उत्पाद तथा पोल्ट्री एवं पोल्ट्री मांस' की श्रेणी में कड़कनाथ चिकन के नाम भौगोलिक पहचान (जीआई) का टैग मिला हुआ है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

Mumbai Rains: गरज के साथ बेमौसम बारिश ने मुंबई में मचाया कहर, ये इलाके हुए तरबतर

Diwali 2023: पटाखे से आंखों को न हो कोई दिक्कत, जानिए बचाव के लिए जरूरी टिप्स

Deepawali 2023: भारत में इन स्थानों पर नहीं मनाया जाता है दीपावली का पर्व, जानें वजह

Advertisment

Fruits For Diabetes: डायबिटीज की समस्‍या से न हो परेशान, इन 4 फलों के सेवन से मिलेगी राहत

Aaj Ka Panchang: आज धनतेरस पर बन रहा है विशेष योग, इस नक्षत्र में आएगी त्रयोदशी तिथि, पढ़ें आज का पंचांग

झाबुआ न्यूज, मप्र न्यूज, कड़कनाथ मुर्गा झाबुआ, मप्र चुनाव 2023,जीआई टैग झाबुआ, Jhabua News, MP News, Kadaknath Murga Jhabua, MP Election 2023, GI Tag Jhabua

MP news मप्र न्यूज jhabua news MP election 2023 kadaknath murga jhabua मप्र चुनाव 2023 GI Tag Jhabua कड़कनाथ मुर्गा झाबुआ जीआई टैग झाबुआ झाबुआ न्यूज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें