Advertisment

Delta Variant: प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट का कहर, दो नए मरीजों की पुष्टि

Delta Variant: प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट का कहर, दो नए मरीजों की पुष्टिDelta Variant: Delta Plus variant wreaks havoc in the state, two new patients confirmed

author-image
Bansal News
Delta Variant: प्रदेश में डेल्टा प्लस वेरियंट का कहर, दो नए मरीजों की पुष्टि

भोपाल। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमते ही डेल्टा प्लस वेरियंट का खौफ गहराने लगा है। आए दिन डेल्टा प्लस वैरियंट के मामले सामने आ रहे हैं। डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में डेल्टा प्लस वैरिएंट के दो और मामले सामने आए हैं जिसके बाद स्वास्थ विभाग सख्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक दोनों मरीज कुछ दिन पहले ही कोरोना से ठीक हुए है। वहीं दोनों मरीजों में से एक को कोरोना के दोनों डोज भी लग चुके हैं। अब दोनों की रिपोर्ट में डेल्टा प्लस वैरियंट की पुष्टि की गई है। बता दें कि प्रदेश में लंबे समय बाद डेल्टा प्लस वैरियंट की पुष्टि की गई है। हालांकि जिन लोगों में डेल्टा प्लस वैरियंट की पुष्टि हुई है उनकी हालत अभी सामान्य बताई जा रही है।

Advertisment

केंद्र सरकार ने किया था अलर्ट जारी
प्रदेश में लगातार डेल्टा प्लस वेरियंट की पुष्टि के बाद केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को अलर्ट भी जारी किया था। जिसमें संक्रमण की रोकथाम के लिए भीड़ को नियंत्रित करने का कहा गया था। इसके बावजूद भी ग्राउंड में काम करने वाले अधिकारियों को सरकार की तरफ से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए हैं।

आज से वैक्सीनेशन अभियान
प्रदेश में आज से वैक्सीनेशन महाअभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। यह अभियान 25 और 26 अगस्त दो दिन चलाया जाएगा। इसके तहत अब तक वैक्सीन न लगवाने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वहीं इस वैक्सीनेशन महाअभियान में सरकार ने 30लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में पहले दिन आज सीएम सीएम शिवराज भी शामिल होंगे और लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्ररित करेंगे। सीएम शिवराज आज राजधानी के जैन मंदिर जवाहर चौक और काटजू अस्पताल में बनाए गए टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही सीएम आज जबलपुर में भी वैक्सीनेशन महाअभियान में शामिल होंगे।

total 5 cases in the city Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP corona update MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP deltavariant deltaplusbhopal deltaplus deltainmp DELTAINBHOPAL Delta Plus variant increased in the capital delta ka khtra delta covid21 covid coronazindgi coronavirus coronavaccine coronau[date coronacare corona19 2 more new patients confirmed
Advertisment
चैनल से जुड़ें