Advertisment

Delta Variant: दुनिया में डेल्टा प्लस का कहर, WHO ने कहा-'नजदीक दिख रहा तबाही का मंजर'

Delta Variant: दुनिया में डेल्टा प्लस का कहर, WHO ने कहा-'नजदीक दिख रहा तबाही का मंजर', Delta Plus wreaks havoc in the world WHO said Scenes of near-destruction ,

author-image
Shreya Bhatia
Delta Variant: दुनिया में डेल्टा प्लस का कहर, WHO ने कहा-'नजदीक दिख रहा तबाही का मंजर'

जिनेवा। (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि कोविड-19 का नया स्वरूप ‘डेल्टा’ विश्वभर में तेजी से फैल रहा है। उन्होंने आगाह किया कि डेल्टा स्वरूप जो 104 देशों तक पहुंच गया है, इसके जल्द ही पूरी दुनिया में कोरोना वायरस के सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है। टेड्रोस ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछला सप्ताह ऐसा चौथा सप्ताह था जब विश्व भर में कोविड-19 के मामले बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी रहा। डब्ल्यूएचओ के छह क्षेत्रों में से एक को छोड़कर अन्य सभी में मामले बढ़े हैं।

Advertisment

10 सप्ताह तक मामलों में कमी आने के बाद इस तरह मामले बढ़ने से चिंता बढ़ गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक ने कहा, ‘‘ नया स्वरूप ‘डेल्टा’ दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है, जिससे संक्रमण के मामले और उससे जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। ‘डेल्टा’ अभी 104 देशों में फैल चुका है और इसके जल्द पूरी दुनिया में सबसे हावी स्वरूप बनने की आशंका है।’’

कोविड-19 लगातार बदल रहा है और अधिक संक्रामक होता जा रहा है। टेड्रोस ने कहा, ‘‘ आज मेरा संदेश यह है कि हम एक बिगड़ती सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं जो आगे चलकर जीवन, आजीविका और वैश्विक आर्थिक सुधार के लिए खतरा बन सकती हैं। यह उन स्थानों के लिए और भी बदतर है, जहां टीके कम हैं और संक्रमण का कहर अब भी जारी है।’’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक महामारी से निपटने के लिए दुनिया को एकसाथ आना होगा। .

Advertisment
World Passes 40 lakh covid death world health organization World WHO chief warn against delta variant who chief WHO todays covid cases in karnataka today covid cases in tamilnadu today covid cases in odisha tn covid cases Tedros Adhanom Ghebreyesus Other other world hindi news other odisha covid cases today odisha covid cases News new covid cases in mumbai in last 24 hours mumbai covid cases maharashtra covid cases kerala covid cases karnataka covid cases International News india covid cases today india covid cases last 24 hours india covid cases India COVID 19 Cases india corona cases india cases today HPCommonManIssues Dr director-general of WHO Delta variant of Covid-19 Delta devastating outbreaks delhi covid cases Covid-19 cases globally COVID-19 Cases Covid India covid cases today covid cases in punjab covid cases in odisha covid cases in mysore today covid cases in mumbai covid cases in last 24 hrs in india covid cases in last 24 hours covid cases in india today in 24 hours covid cases in india today covid cases in india last 24 hours covid cases in india in last 24 hours today covid cases in india in last 24 hours covid cases in india covid cases in haryana in last 24 hours covid cases in faridabad Covid cases in Delhi covid cases in chennai in last 24 hours covid cases in ap covid cases covid 19 coronavirus cases mumbai covid 19 cases in india coronavirus situation worldwide coronavirus corona virus new strain corona death cross 40 lakh bengaluru covid cases bangalore covid cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें