Advertisment

Delhi Air Quality Index : बारिश, तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची

Delhi Air Quality Index : बारिश, तेज हवाओं के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंची

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, चार जनवरी (भाषा) बारिश और तेज हवाओं के बाद सोमवार सुबह दिल्ली में हवा की गुणवत्ता (Delhi Air Quality) ठीक होकर ‘मध्यम’ श्रेणी में पहुंच गयी।

Advertisment

मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast) लगाने वाली एक सरकारी एजेंसी ने कहा है कि आगे हवा की गुणवत्ता बेहतर होकर ‘संतोषजनक’ श्रेणी में पहुचने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (Delhi Air Quality Index) सुबह दस बजे 148 दर्ज किया गया। रविवार को पिछले 24 घंटे में सूचकांक 354 और शनिवार को 443 दर्ज किया गया था।

सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 100 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Advertisment

मौसम विभाग (Weather Department) के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)
के प्रभाव के कारण रविवार को दिल्ली में तेज बारिश (Rainfall In Delhi) और प्रति घंटे 30 किलोमीटर रफ्तार वाली हवाओं के कारण प्रदूषक तत्वों का बिखराव हुआ।

सफदरजंग वेधशाला (Safdarjung Vedhshala) में शनिवार सुबह साढे आठ बजे से रविवार दोपहर ढाई बजे तक 39.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश होने का अनुमान है और प्रति घंटे 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

Advertisment

दिल्ली के लिए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि सोमवार और मंगलवार को एक्यूआई के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है।

Delhi Weather News Delhi Weather Delhi News Delhi Air Quality News Delhi Air Quality Index Delhi Air Quality Delhi AIR Pollution Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें