Advertisment

Delhi Weather Update: 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, जानें IMD की भविष्यवाणी

दिल्ली में बुधवार को मौसम सुहाना रहा और आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, गरज के साथ हुई झमाझम बारिश, जानें IMD की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। Delhi Weather Update दिल्ली में बुधवार को मौसम सुहाना रहा और आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आज शहर के ज्यादातर क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की उम्मीद है।

Advertisment

आईएमडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वेधशाला ने अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। अगस्त में कम बारिश होने के बाद, अब तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून का प्रभाव क्षीण रहा है।

सफदरजंग वेधशाला में सितंबर के महीने में अब तक सामान्य (84.3 मिलीमीटर) के मुकाबले केवल 18.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वेधशाला ने अगस्त में मात्र 41.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की जो पिछले 14 साल में सबसे कम थी।

Weather Updates weather update today weather update in ap weather update weather today Weather Report weather news weather in delhi Weather forecast weather UP Weather update latest weather update india weather update Delhi-NCR Weather Update Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Today Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Delhi Temperature Delhi News delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें