Advertisment

Delhi Weather Update: क्या मौसम ले रहा है विदाई ! नहीं है अगले पांच दिन बारिश होने के आसार

दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: क्या मौसम ले रहा है विदाई ! नहीं है अगले पांच दिन बारिश होने के आसार

नई दिल्ली। Delhi Weather Update: दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अगले पांच दिन तक अच्छी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली तथा उसके निकटवर्ती क्षेत्रों में अगस्त में भी कोई खास बारिश नहीं हुई थी और सितंबर में भी अभी तक बारिश कम ही हुई है।

Advertisment

जानें IMD के पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। शहर में न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने सितंबर में अब तक केवल 8.8 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सामान्य तौर पर होने वाली 52.5 मिमी बारिश की तुलना में 83 प्रतिशत कम है। अगस्त में केवल 41.6 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जो पिछले 14 साल में सबसे कम थी। सफदरजंग वेधशाला ने एक जून से कुल 361.2 मिमी बारिश दर्ज की है, जो सामान्य तौर पर होने वाली 569.4 मिमी बारिश की तुलना में 37 प्रतिशत कम है।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले पांच से छह दिन में दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों ने सितंबर में उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान लगाया है।

Weather Updates weather update today weather update in ap weather update weather today weather report today Weather Report weather news weather in delhi Weather forecast weather UP Weather update sindh weather update latest weather update india weather update Delhi-NCR Weather Update Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather Delhi Temperature delhi ncr weather delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें