Advertisment

Delhi Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, राजधानी में हल्की बारिश की संभावना

Delhi Weather Update: मौसम बदलेगा करवट, राजधानी में हल्की बारिश की संभावना Delhi Weather Update: The weather will change, there is a possibility of light rain in the capital

author-image
Bansal News
Weather Update: न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से कम, वायु गुणवत्ता हो सकती है बेहद 'खराब'

नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और हल्की बारिश का भी अनुमान जताया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि आर्द्रता का स्तर 82 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Advertisment

मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शहर की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गयी और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 रहा।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

वायु गुणवत्ता सूचकांक वायु गुणवत्ता मौसम विभाग नई दिल्ली न्यूज़ नई दिल्ली धूप दिल्ली मौसम न्यूज दिल्ली मौसम दिल्ली का आज मौसम तेज हवाएं तेज सूरज तापमान में गिरावट तापमान weather update Weather Report Weather forecast up weather up rain Temperature sunshine strong winds strong sun odisha weather odisha rain news in hindi new delhi news New Delhi Meteorological Department light to moderate rain janiye mausam ka haal hindi news drop in temperature Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Today Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather delhi rain cold weather air quality index Air Quality
Advertisment
चैनल से जुड़ें