Advertisment

Delhi Weather Update: राजधानी का मौसम हुआ सुहाना ! क्या बारिश का फिर है आना, जानें मानसून का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

author-image
Bansal News
Delhi Weather Update: आज शहर का मौसम हुआ सुहाना, हल्की बारिश की पड़ी बौछारें

नई दिल्ली। Delhi Weather Update  राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisment

जानें मौसम विभाग के अनुसार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, हवा में आर्द्रता का स्तर सुबह साढ़े आठ बजे 93 प्रतिशत दर्ज किया गया। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में तीन दिन लगातार बारिश होने के बाद रविवार को बारिश नहीं होने से लोगों को राहत मिली। रविवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान के 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

प्रदूषण बोर्ड ने दी जानकारी

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में सोमवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 90 दर्ज किया गया। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Weather Updates weather update today weather update in ap weather update weather today weather news weather in delhi Weather forecast weather sindh weather update Rain in Delhi india weather update heavy rain in delhi Delhi-NCR Weather Update delhi-ncr weather today Delhi Weather Updates Delhi Weather Update Delhi Weather Today Delhi Weather News Delhi Weather delhi rain delhi ncr weather delhi heavy rain delhi
Advertisment
चैनल से जुड़ें